Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन (MP Ravi Kishan) के साथ करीब सवा तीन करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सांसद ने गोरखपुर के थाना सदर में मुंबई के एक बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर की छावनी थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जानकारी के मुताबिक अभिनेता और राजनेता रवि किशन के साथ कथित तौर पर 3.25 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोरखपुर सदर से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने गोरखपुर छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गोरखपुर के एसपी सिटी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
2012 में बिल्डर ने लिए पैसे
पुलिस ने बताया कि रवि किशन की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 दर्ज की गई है। वहीं रवि किशन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अभिनेता व राजनेता को मुंबई के एक व्यवसायी ने कथित रूप से ठगा है। सांसद ने वर्ष 2012 में आरोपी जैन जितेंद्र रमेश को यह रकम दी थी। उसने समय पर रकम वापस करने के लिए कहा था, लेकिन पैसे वापस न करने पर उससे तकादा किया गया।
12 चेक दिए थे, हो गए बाउंस
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कारोबारी ने रवि किशन को 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दिए, लेकिन एक चेक बैंक में जमा होने के बाद बाउंस हो गया। इसके बाद जब आरोपी से संपर्क किया गया तो उसने अपना अपराध मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सांसद रवि किशन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
संबंधित खबरें
बीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
53 mins agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
1 hr agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
2 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
17 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
18 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
18 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
20 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines