US School Shooting: अमेरिका के टेनेसी के स्कूल में फायरिंग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

US School Shooting: एक बार फिर अमेरिका गोलीबारी की घटना से दहला। इसबार ये फायरिंग अमेरिका के टेनेसी राज्य के नैशविले में एक प्राइवेट क्रिश्चियन स्कूल में हुआ है। इस फायरिंग में 3 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती काराय गया है। वहीं पुलिस ने हमलावर को मार गिराने का दावा किया है।
टेनेसी राज्य के नैशविले में प्राइवेट क्रिश्चियन का नाम ‘द कॉन्वेंट स्कूल’ बताया जा रहा है। फायरिंग (US School Shooting) की यह घटना सोमवार को हुई। इस फायरिंग के बाद इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया है। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर ने स्कूल में फायरिंग क्यों किया।
इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक गुरुद्वारे में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 2 लोगों को गोली लगी। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के अनुसार गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के मित्र को गोली मार दी। इसके बाद लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति ने अपने दोस्त को गोली मारने वाले शख्स को गोली मार दी और फरार हो गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: