Rajasthan News: खबर राजस्थान से है,जहां लगातार पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर रहे है, इसके चलते बुधवार सुबह 10 बजे सभी पेट्रोल पंपों पर हड़ताल शुरू हो गई। साथ ही पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 13 और 14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है। इन दोनों दिन जिले के सभी पेट्रोल पंप 16 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। पेट्रोल पंप संचालको ने पंपों पर पेट्रोल भरना बंद कर दिया। हड़ताल की वजह से आम जनता काफी परेशान हो रही हैं ऐसे में पेट्रोल पंप पर लोगों की लाइनें लग गई। बुधवार को हड़ताल थी, लेकिन आज फिर हड़ताल के बारे में लोगों को जानकारी न होने की वजह से कई लोगों को पेट्रोल पंप से पेट्रोल न मिलने की वजह से निराश होकर लौटना पड़ा।
मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे
पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि 6 सालों से डीलर कमीशन बढ़ाने और पेट्रोल डीजल पर वैट कम करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। साथ ही संचालको ने यह भी ऐलान किया कि अगर अभी भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। ऐसे में बुधवार को सुबह 10 बजे बाद सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरना बंद कर दिया। दूर दराज और गांवों में रहने वाले वाहन ड्राइवरों ने एक दिन पूर्व ही अपनी अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवा लिया, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होने से वाहन ड्राइवर परेशान होते रहे। वहीं, मंगलवार शाम से बुधवार सुबह 10 बजे तक पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी थी।
बुधवार की तरह गुरुवार को भी नहीं मिला पेट्रोल
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम पाटीदार ने बताया कि करीब 6 सालों से वैट कम करने की मांग की जा रही हैं लेकिन सरकार हमारी मांगो की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, इसके बजाय इधर इन सालों में डीजल और पेट्रोल के दाम कई बार बढ़ाये गये है, इस वजह से पेट्रोल पंप का खर्चा कई गुना बढ़ चुका है। इन सालों में पेट्रोल और डीजल के रेट कई बार बढ़े। राजस्थान राज्य में वैट की दरें अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा होने के कारण पेट्रोल डीजल महंगे बिक रहे हैं। इसकी वजह से पेट्रोल पंप का खर्चा कई गुना बढ़ चुका है।
हड़ताल के दौरान आपातकालीन गाड़ियों को पेट्रोल -डीजल मिलेगा
बुधवार की तरह गुरूवार को भी 10 बजे से शाम बजे तक 8 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रखे जाएंगे। इस हड़ताल की वजह से ऐसे में वाहन सवारों सहित पेट्रोल न बिकने की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम पाटीदार ने कहा अगर 14 सितंबर तक सरकार वैट कम करने में सहमति नहीं जताई, तो पेट्रोल संचालक 15 सितंबर से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान भी आपातकालीन गाड़ियों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बिना किसी समस्या के पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें प्रभावित, यात्री हुए परेशान
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
8 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
14 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
16 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines