हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को लगा झटका

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 4 अक्टूबर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर ने कई स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है. इसके अलावा कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है.

विज्ञापन

IND vs AUS: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिला है. रोहित शर्मा को कप्तानी नहीं दी गई है. उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है.

रोहित शर्मा को लगा झटका

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे का कप्तान नहीं बनाया गया है. रोहित को बतौर खिलाड़ी शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे. इसके अलावा विराट कोहली को भी वनडे टीम में जगह मिली है. दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था.

वहीं टी-20 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. टी-20 की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी संभालेंगे.

विज्ञापन

19 अक्टूबर से सीरीज का आगाज

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड में दूसरा मुकाबला होना है. वहीं 24 अक्टूबर को सिडनी में तीसरा मैच खेला जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.

विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour Live: तिलक वर्मा की भी लग सकती है लॉटरी! पाकिस्तान को पीटने का मिलेगा इनाम?


ये भी पढ़ें T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संन्यास के बारे में सोच रहे मिचेल मार्श, खुद किया अजीबोगरीब वजह का खुलासा!


टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का दल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola