हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास

WPL 2027 ऑक्शन 29 अक्टूबर को आयोजित किया गया था, जिसमें कुल 27 खिलाड़ियों को खरीदा गया. दिल्ली की तनीषा सिंह को सभी टीमों ने नजरअंदाज किया. इसके एक दिन बाद ही उन्होंने 38 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
Image Source: Instagram/@tanishasingh046

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई, उसने अगले ही दिन अपने बल्ले से ऐसा कमाल कर दिखाया कि हर तरफ उसकी चर्चा होने लगी. दिल्ली की बल्लेबाज तनीषा सिंह ने गुरुवार को सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ तूफानी पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों पर 119 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने महिला घरेलू T20 क्रिकेट में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी. इस तरह दिल्ली ने मुकाबला 108 रन से जीत लिया. खास बात यह है कि 23 साल की तनीषा WPL ऑक्शन में 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरी थीं, लेकिन उन्हें खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.

38 गेंदों में शतक, चौकों की बरसात

तनीषा ने अपनी पारी में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने महज 38 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उनकी 119 रन की पारी में 25 चौके और एक छक्का शामिल रहा. इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया.

विज्ञापन

उनका यह शतक महिला T20 क्रिकेट के सबसे तेज शतकों में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है. किरण नवगिरे ने 34 गेंदों में, जबकि सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में शतक पूरा किया था. तनीषा ने डिएंड्रा डॉटिन की बराबरी की, जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में शतक बनाया था.

दिल्ली ने तोड़ा गोवा का पुराना रिकॉर्ड

दिल्ली का 262 रन का स्कोर महिला घरेलू T20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा पारी स्कोर बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड गोवा के नाम था. गोवा ने 2019-20 सीजन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट पर 257 रन बनाए थे. दिल्ली ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया.

विज्ञापन


दिल्ली की गेंदबाजों ने भी दिखाया दम

263 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम बड़े स्कोर के दबाव से उबर नहीं सकी. टीम 20 ओवर में 154 रन ही बना पाई और उसे 108 रन से हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली की ओर से सुमिति सोनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola