[Vote Counting] Chunav Result | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: रेस में सबसे आगे थलापति की TVK, दूसरे नंबर पर DMK

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. राज्य में 85% से ज्यादा मतदान हुआ. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है. इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नजरें टिकी हैं.

tamilnadu.jpg

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था. राज्य में 85% से ज्यादा मतदान हुआ. तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है. इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नजरें टिकी हैं. इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं. हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं.  

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के मुख्य उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, डीएमके से ओ पन्नीरसेल्वम (थेनी जिले के बोदिनायक्कनूर निर्वाचन क्षेत्रसे), बीजेपी से नैनार नागेंद्रन (तिरुनेलवेली जिले के सत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से), VCK उम्मीदवार ज्योतिमणि (कट्टुमन्नारकोइल निर्वाचन क्षेत्र) चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (कोलाथुर) और उदयनिधि स्टालिन (चेपॉक), AIADMK–BJP उम्मीदवार एडप्पादी पलानीस्वामी (एडप्पादी) से चुनावी मैदान में हैं. TVK पार्टी नेता विजय दो निर्वाचन क्षेत्रों पेरम्बुर और त्रिची पूर्व से चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 परिणाम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के चुनाव परिणामों के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने चुनाव जीता, जिससे ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) का एक दशक लंबा शासन समाप्त हो गया, और एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

तमिलनाडु में कितने वोटर्स?

तमिलनाडु में इस बार कुल 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता मैदान में हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया. कुल मतदान 84.69 प्रतिशत दर्ज किया गया. वोटिंग प्रतिशत के लिहाज से यह तमिलनाडु के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा मतदान माना जा रहा है. जानिए तमिलनाडु चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय थलापति को सुरक्षा देने उनके घर पहुंची तमिलनाडु पुलिस

watch | Tamil Nadu Police Convoy vehicles reach TVK Chief Vijay's house in Nilankarai, Chennai, as TVK secures 96 seats and is leading in 11 more in the Tamil Nadu Assembly constituency elections. pic.twitter.com/K2nUPItjSM
— ANI (@ANI) May 4, 2026

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK ने 95 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है

TVK ने 95 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है और 12 सीटों पर बढ़त बना रखी है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: डीएमके ने अब तक 44 सीटों पर मारी बाजी

डीएमके ने अब तक 44 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 16 सीटों पर आगे चल रही है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय थलापति ने अपने समर्थकों का किया अभिवादन

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: कोलाथुर सीट से हार गए एमके स्टालिन

कोलाथुर विधानसभा सीट से डीएमके उम्मीदवार एम के स्टालिन 8795 वोटों से हार गए. उन्हें टीवीके पार्टी के कैंडिडेट ने करारी शिकस्त दी.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: पिता से मिलने के लिए रवाना हुए TVK चीफ विजय थलापति

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: घुटनों के बल चलकर पार्टी ऑफिस पहुंची TVK समर्थक

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की एक समर्थक, जिसका नाम ग्लोरी है. वह ECR रोड से चेन्नई के पनयूर स्थित TVK मुख्यालय तक घुटनों के बल चलकर गई. उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य चुनावों में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. राज्य की कुल 234 सीटों में से TVK 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: 88,235 वोटों के साथ चुनाव जीते KN नेहरू

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में DMK नेता K N नेहरू तिरुचिरापल्ली (पश्चिम) से 88,235 वोटों के साथ चुनाव जीत गए हैं. इसके साथ ही TVK के नेता सेंगोट्टैयन गोबिचेट्टीपालयम विधानसभा क्षेत्र से 16,620 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: हम इस जीत को करूर घटना को समर्पित करते हैं- TVK नेता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु चुनावों में TVK के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने पर, पार्टी नेता अधव अर्जुन ने कहा, 'हम इस जीत को करूर घटना को समर्पित करते हैं. 'वोट के बदले कैश' की प्रथा अब खत्म हो गई है. तमिलनाडु की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. जनता ने DMK को सत्ता से बाहर कर दिया है.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है- AICC प्रभारी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के लिए AICC प्रभारी गिरीश चोडनकर ने कहा, 'तमिलनाडु की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है. खासकर युवा और महिलाएं TVK की तरफ झुकी हैं, और यही वजह है कि TVK को इतने बड़े पैमाने पर वोट मिल रहे हैं. मैंने पहले ही हमारे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल जी, और संगठन के महासचिव वेणुगोपाल जी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. तमिलनाडु में आगे क्या करना है, इस पर वे सभी मिलकर फैसला लेंगे.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: CM एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट से पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस समय कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के वी.एस. बाबू इस सीट पर 7,731 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय की TVK 101 सीटों पर आगे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं. अभिनेता से राजनेता बने विजय की TVK 101 सीटों पर आगे चल रही है. डीएमके 57 सीटों पर दूसरे स्थान पर है. एआईडीएमके 50 सीटों पर आगे चल रही है. ये आंकड़े चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3:37 बजे तक के हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK की जीत पर प्रवक्ता नांजिल संपत का बयान

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK के प्रवक्ता नांजिल संपत ने पार्टी की सफलता पर कहा, 'मुझे खुशी है कि मैंने नेता विजय के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है. मेरे लिए बस इतना ही काफी है.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय की पार्टी टीवीके को 110 सीटों पर बढ़त

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 110 सीटें मिलती दिख रही हैं. सत्ताधारी डीएमके को बड़ा झटका लगा है. उसके कई मंत्री पीछे चल रहे हैं. सीएम स्टालिन खुद पीछे हैं. डीएमके 50 सीटों पर आगे है. ADMK 56 सीटों से आगे है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री स्टालिन समेत 15 मंत्री पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मुख्यमंत्री स्टालिन समेत डीएमके के 15 मंत्री तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार स्टालिन कोलाथुर सीट पर 2,277 वोटों से पीछे हैं. इसी तरह उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी में 1,244 वोटों से पीछे हैं. डीएमके महासचिव और वरिष्ठ मंत्री दुरई मुरुगन भी काटपाडी विधानसभा क्षेत्र में 2,293 मतों से पीछे हैं. इसी तरह पी गीता जीवन (थुथुक्कुडी), मा सुब्रमण्यम (सैदापेट), ई वी वेलु (तिरुवनमलाई), पी के शेखरबाबू (हार्बर), टी एम अनबरसन (अलांधुर), के एन नेहरू (त्रिची पश्चिम), गोवी चेझियान (थिरुविदाईमारुदुर), नज़र (अवदी), मथिवेंथन (रासीपुरम), टी आर बी राजा (मनारगुडी), केकेएसएसआर रामचंद्रन और त्रिचुली में थंगम थेनारासु पीछे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा- TVK प्रमुख के चचेरे भाई

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK के बारे में, जो इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है, TVK प्रमुख विजय के चचेरे भाई ने कहा, 'वह एक युवा और ऊर्जावान व्यक्ति हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे सबसे बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है; और हमें पूरा विश्वास है कि वह सबसे बेहतर काम कर सकते हैं... अपने पिछले भाषण में, उन्होंने कहा था कि लोग मुझ पर बहुत ज़्यादा भरोसा करते हैं... चुनाव से पहले वह जो कुछ भी कहते हैं, वह निश्चित रूप से उसे पूरा करते हैं... यह एक बहुत बड़ी जीत है.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: 'मैं बहुत खुश हूँ- TVK प्रमुख की मां

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं,' क्योंकि पार्टी इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है.

उनके पिता, SA चंद्रशेखर ने कहा, 'वह सिर्फ उसकी माँ ही नहीं हैं. वह विजय की सबसे पहली प्रशंसक हैं. वह बहुत खुश हैं...'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: वह बंगाल में बड़ा बदलाव लाएंगे- TVK प्रमुख के पिता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK, जो राज्य की कुल 234 सीटों में से फिलहाल 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, उसके प्रमुख विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर ने कहा, 'निश्चित रूप से, वह तमिलनाडु में एक बड़ा बदलाव लाएंगे.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख विजय के परिवार में खुशी की लहर

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख और अभिनेता विजय के परिवार में खुशी की लहर. पार्टी राज्य में लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए है. फिलहाल, वह राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: यह एक ऐतिहासिक जीत है, जो द्रविड़ पार्टियों की जगह ले रही है- TVK नेता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में TVK के आगे रहने पर TVK नेता नांजिल संपत ने कहा, ‘यह एक ऐतिहासिक जीत है. यह द्रविड़ पार्टियों की जगह ले रही है. मैंने तमिलनाडु के लोगों में इस तरह का उभार पहले कभी नहीं देखा. एक नई पार्टी के लिए इतना प्यार और समर्थन देखे हुए तो जैसे सदियां बीत गई हैं.’

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK एक्टर के घर पहुंची अभिनेत्री तृषा कृष्णन

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: अभिनेत्री तृषा कृष्णन चेन्नई में TVK प्रमुख विजय के आवास पर पहुंचीं.

राज्य की कुल 234 सीटों में से TVK फिलहाल 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख के परिवार ने मनाई खुशी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK प्रमुख और अभिनेता विजय का परिवार अपने घर पर सीटियां बजाकर जश्न मना रहा है, क्योंकि राज्य में पार्टी की बढ़त जारी है. फिलहाल, पार्टी राज्य की कुल 234 सीटों में से 104 सीटों पर आगे चल रही है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: यह वही प्यार और स्नेह है जो लोगों के मन में 'थलापति' के लिए है- TVK उम्मीदवार

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: कवुंडमपालयम से TVK की उम्मीदवार कनिमोझी संतोष ने कहा, 'लगभग 11 राउंड पूरे हो चुके हैं और मुझे उम्मीद है कि हम अभी 12,000-13,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. हमें अभी भी बढ़त की उम्मीद है, क्योंकि हम किसी से तुलना नहीं करते, न ही किसी से बहस करते हैं और न ही किसी से मुकाबला करते हैं. हम बस लोगों के सामने खुद को साबित कर रहे हैं. यह वही प्यार और स्नेह है जो लोगों के मन में 'थलापति' के लिए है, और उसी का नतीजा अब सामने आ रहा है. इसलिए हम बस शाम तक इंतजार कर सकते हैं; आप आज शाम सीटी की गूंज (जीत का शोर) देख सकते हैं... यह एक बहुत ही सकारात्मक बदलाव है.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK दफ्तर से हटाए जा रहे टेंट और पंडाल

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु चुनाव के नतीजों से डीएमके कार्यकर्ता उदास हैं. डीएमके पिछड़कर 55 के नीचे सिमट गई है. सबसे आगे है टीवीके और दूसरे नंबर पर एआईएडीएमके. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चेन्नई में डीएमके दफ्तर से ‘अन्ना अरिवालयम’ से जश्न के लिए लगाए गए टेंट और पंडाल हटाए जा रहे हैं.  

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के रुझानों में AIADMK दूसरे नंबर की पार्टी

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में सत्ता से पिछले लंबे समय से दूर एआईएडीएमके फिर से जीवित होती दिख रही है. रुझानों में पार्टी 72 सीटों पर बढ़त बना कर दूसरे नंबर पर है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु का पार्टी के हिसाब से देखें रिजल्ट

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु का पार्टी के हिसाब से देखें रिजल्ट

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के विजयी उम्मीदवार

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के विजयी उम्मीदवार

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के बाहर TVK कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के बाहर TVK कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी बढ़त बनाए हुए है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है.

फिलहाल, राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे- DMK कार्यकर्ता

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK की एक कार्यकर्ता, लक्ष्मी प्रिया ने कहा, 'बहुत से लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, और मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा बदलाव होगा. मुझे लगता है कि विजय तमिलनाडु के लिए कुछ अच्छा करेंगे. विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे.'

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK नेता आधव अर्जुन मतगणना केंद्र पहुंचे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK नेता और विल्लीवाक्कम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार, आधव अर्जुन, लोयोला कॉलेज मतगणना केंद्र पर पहुंचे.

TVK इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में एक्टर विजय के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद चेन्नई में उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में DMK के 29 से ज्यादा मंत्री पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में मौजूदा आंकड़ों को देखने के बाद DMK को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि DMK के 29 से ज्यादा मंत्री अभी रुझानों में पीछे चल रहे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: सीएम स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस समय कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के वी.एस. बाबू इस सीट पर 2529 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से पीछे

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन इस समय चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी राज्य विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.

भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: AIADMK टीवीके संग गठबंधन नहीं करेगी- सी. पोन्नैयन

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट पर एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता सी. पोन्नैयन ने कहा कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जब वोट बैंक गांवों की ओर रुख करेगा, तो हमें और भी अधिक वोट मिलेंगे और ईपीएस मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी टीवीके के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा. 

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी बना सकती है सरकार

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग के अनुसार, टीवीके 105 सीट पर, अन्नाद्रमुक 66 सीट पर और डीएमके 40 सीट पर आगे है. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स गेराल्ड ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी, क्योंकि चुनाव के शुरुआती रुझानों में पार्टी को ''भारी समर्थन'' मिलता दिख रहा है. उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने टीवीके को इसलिए चुना है, क्योंकि वे मौजूदा दलों से तंग आ चुके हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के रुझानों में कौन आगे-कौन पीछे?

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK मुखिया एक्टर विजय तिरुचिरापल्ली (पूर्व) और पेरम्बूर दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में डाले गए थे कुल 4.8 करोड़ वोट

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में हुए थे. ईसीआई के अनुसार, कुल 4.8 करोड़ वोट डाले गए और मतदान प्रतिशत 85.1 प्रतिशत रहा. तमिलनाडु में पिछले चार विधानसभा चुनावों में पहली बार 2026 में मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही.

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: एक्टर विजय ने इन वादों से जीता तमिलनाडु का दिल

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live:

  • लड़की को शादी में 8 ग्राम सोना और एक सिल्क साड़ी मुफ्त देने का वादा 
  •  महिला मुखिया को 2,500 रुपये हर महीने देने का वादा 
  • हर परिवार को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त देने का वादा
  • बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा
  • ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए इंटर्नशिप योजना का वादा
  • बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन का वादा
  • Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु सीएम कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन इस समय कोलाथुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं.

    भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, हाल ही में गठित 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के वी.एस. बाबू इस सीट पर 2529 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के रुझानों में BJP ने कितनी सीटें जीतीं?

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: देखें ग्राफ.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: पीएम मोदी आज शाम को 6: 30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बीच पीएम मोदी आज शाम को 6: 30 बजे बीजेपी मुख्यालय जाएंगे.  

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: एक्टर विजय अपनी सीट से चल रहे हैं आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 1,669 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. पूर्व अभिनेता विजय तिरुचिरापल्ली पूर्वी और पेरम्बूर सीटों से भी चुनाव लड़ रहे हैं. तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके मुकाबले में AIADMK के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन है, जिसमें BJP भी शामिल है. वहीं, DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 98 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी रुझानों में पहली बार चुनाव लड़ रही एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 98 सीटों पर आगे चल रही है. AIADMK गठबंधन 61 तो डीएमके गठबंधन 35 सीटों पर आगे है. PMK 6 सीट पर आगे है. VCK 2 सीट पर आगे है. CPI 3 सीटों पर आगे चल रही है. 

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके 105 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. 230 सीटों के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 105 सीटों पर आगे चल रही है. DMK गठबंधन 46 सीटों पर बढ़त बनाई है. AIADMK गठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रही है. 

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी सबसे ज्यादा 100 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में 234 में से 220 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. एक्टर विजय की पार्टी सबसे ज्यादा 102 सीटों पर आगे चल रही है. एनडीए गठबंधन 70 सीट पर आगे है. डीएमके 47 सीट पर आगे चल रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: 'हमें बहुत खुशी है कि हर जगह NDA की स्थिति बहुत अच्छी है- BJP नेता

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई: BJP नेता गीता प्रिया ने कहा, 'हमें बहुत खुशी है कि हर जगह NDA की स्थिति बहुत अच्छी है... हमने कई चुनाव देखे हैं, लेकिन इस बार लोगों ने सचमुच बहुत दिलचस्पी दिखाई है. युवाओं ने तो बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है. सुबह 7:00-7:30 बजे भी लंबी कतार लगी हुई थी... यह तमिलनाडु का असली असर है... लोगों को कुछ बदलाव चाहिए, और वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ उन्हें सीधे तौर पर मिले.'

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: एक्टर विजय की पार्टी सबसे ज्यादा 87 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में 234 में से 186 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. एक्टर विजय की पार्टी सबसे ज्यादा 87 सीटों पर आगे चल रही है. एनडीए गठबंधन 69 सीट पर आगे है. डीएमके 34 सीट पर आगे चल रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन दूसरे राउंड में भी पीछे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन दूसरे राउंड की मतगणना में भी पीछे चल रहे हैं. सीएम की सीट पर एक्टर विजय की पार्टी का उम्मीदवार आगे चल रहा है. सीएम स्टालिन का बेटा भी अपनी सीट से पीछे है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में एनडीए गठबंधन 72 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिनाडु के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. एनडीए गठबंधन 70 से ज्यादा सीटों पर आगे हो गया है. वहीं, एक्टर विजय की पार्टी 51 पर आगे है. डीएमके पिछड़ गई है और वह 42 सीट पर आगे चल रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: असम: BJP 1 सीट पर आगे और Congress 1 सीट पर आगे

    केरल: Congress 7 सीटों पर आगे, CPI(M) 4 सीटों पर, CPI 2 सीटों पर और RSP 1 सीट पर आगे

    पुडुचेरी: ADMK 1 सीट पर आगे

    तमिलनाडु: TVK 2 सीटों पर आगे और CPI 1 सीट पर आगे

    पश्चिम बंगाल: BJP 1 सीट पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में डीएमके सबसे आगे आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के प्रारंभिक रुझानों से संकेत मिलता है कि AIADMK कई क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर है, वहीं, डीएमके आगे है और टीवीके तीसरे स्थान पर है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: हमारी स्थिति बहुत मजबूत है- डीएमके सांसद कलानिधि वीरास्वामी

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएमके सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने कहा, 'केवल डाक मतों के आधार पर हम कुछ नहीं कह सकते. लेकिन उनमें भी हम आगे हैं. हमारी स्थिति बहुत मजबूत है. हमें विश्वास है कि हम अपने सबसे बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. डीएमके पार्टी का दूसरा रूप सामने आएगा, जिससे तमिलनाडु की प्रगति जारी रहेगी.'

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु के रुझानों में DMK काफी आगे, AIADMK पिछड़ी

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में DMK काफी आगे निकल गई है. DMK 80 सीटों पर आगे है. जबकि AIADMK 30 सीटों पर आगे चल रही है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 12 सीटों पर आगे चल रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK 40 सीटों पर आगे, TVK 12 सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं. रुझानों में DMK काफी आगे निकल गई है. DMK 40 सीटों पर आगे है. जबकि AIADMK 11 सीटों पर आगे चल रही है. एक्टर विजय की पार्टी टीवीके 12 सीटों पर आगे चल रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में स्टालिन की डीएमके रुझानों में 32 सीटों पर आगे चल रही है. एडीएमके 9 और TVK 6 सीटों पर आगे हैं.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में कौन कितनी सीटों पर आगे

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK 17, AIADMK 9, TVK 7 सीटों पर हैं.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में पहला रुझान TVK के पक्ष में

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की 234 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है, पहला रुझान विजय की पार्टी TVK के पक्ष में आया है. 

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जा रही है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में तमिलनाडु सीएम के आवास के बाहर की तस्वीरें

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और कोलाथुर से DMK उम्मीदवार एम.के. स्टालिन के आवास के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं.

    राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तिरुचिरापल्ली के जमाल मोहम्मद कॉलेज में कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तिरुचिरापल्ली के जमाल मोहम्मद कॉलेज से तस्वीरें सामने आई, जहां तिरुचिरापल्ली पश्चिम, तिरुचिरापल्ली पूर्व, थिरुवेरुम्बुर, मनाप्पराई और श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होनी है.

    राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: TVK की एंट्री से मुकाबला हुआ दिलचस्प

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: DMK को उम्मीद है कि वह राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. TVK जैसी नई पार्टी के आने से मुकाबला पहले के मुकाबले ज्यादा कड़ा माना जा रहा है.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई के लोयोला कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज विधानसभा की कई अहम सीटों के वोटों की गिनती होगी.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय की तस्वीरें

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: चेन्नई स्थित TVK मुख्यालय से तस्वीरें सामने आई हैं.

    राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: तमिलनाडु में जल्दी ही शुरू होगी वोटों की गिनती

    Tamil Nadu Assembly Election Result 2026 Live: लोयोला कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र से तस्वीरें सामने आई हैं, जहां आज कई प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती की जाएगी.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Versha Singh

    Versha Singh

    वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ