Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर की शाम को एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मचने के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 60 से ज्यादा लोग घायल हैं और अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं.
इस हादसे के बाद अब AIADMK और TVK के बीच जंग शुरू हो गई है. आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. करूर में हुई भगदड़ पर, AIADMK के राष्ट्रीय प्रवक्ता कोवई सत्यन ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
AIADMK प्रवक्ता ने TVK पर लगाए आरोप
उन्होंन कहा, इस मोड़ पर TVK से जिस तरह की कार्रवाई और प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है, उससे साफ जाहिर होता है कि वे इस संकट से निपटने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्हें सार्वजनिक जीवन और राजनीति का कोई पूर्व अनुभव नहीं है.
उन्होंने TVK पर आरोप लगाते हुए कहा, इस मामले में DMK जिस तरह की जल्दबाजी और तत्परता दिखा रही है, उससे कई लोगों को हैरानी हो रही है. हमारे सूत्रों का कहना है कि TVK ने रैली के लिए एक बड़ी जगह की मांग की थी, लेकिन उन्हें ऐसी जगह मिली, जहां से निकलने का रास्ता साफ नहीं था… ऐसा लगता है कि पूरी मशीनरी तैयारी के हर चरण में विफल रही है…’
यह भी पढ़ें- करूर भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, एक्टर विजय की पार्टी TVK के करूर जिला सचिव के खिलाफ FIR
एक्टर विजय ने X पर किया दूसरा पोस्ट
टीवीके के मुख्य अभिनेता विजय ने ट्वीट किया, ‘कल करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर, मेरा दिल और दिमाग गहरे भारीपन से भर गया है. अपनों को खोने के अपार दुःख के बीच, मेरे पास उस दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं जो मेरा दिल सह रहा है. मेरी आंखें और दिमाग दुःख से घिरे हुए हैं. आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे जेहन में बार-बार घूम रहे हैं. जितना ज़्यादा मैं अपने उन प्रियजनों के बारे में सोचता हूं जो स्नेह और देखभाल दिखाते हैं, उतना ही मेरा दिल अपनी जगह से और दूर हो जाता है… मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे सभी प्रियजन जो घायल हैं और इलाज करा रहे हैं, वे शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौट आएं. मैं आपको यह भी आश्वासन देता हूं कि हमारा तमिलगा वेट्री कजगम इलाज करा रहे हमारे प्रियजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा. ईश्वर की कृपा से, आइए हम इन सब से उबरने का प्रयास करें’.
TVK के जिला सचिव के खिलाफ FIR दर्ज
तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. एक्टर विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (TVK) के जिला सचिव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस और सरकार जानना चाहती है कि जब 10000 लोगों की रैली की परमिशन ली गई थी और परमिशन दोपहर 3 बजे से रात 10 तक के लिए मिली थी तो इतनी भीड़ क्यों जुटने दी गई और सुबह 11 बजे ही लोगों को रैली स्थल पर जुटने क्यों दिया गया?
ADGP लॉ एंड ऑर्डर ने देवसिरवथम से पूछा गया कि क्या एक्टर विजय के खिलाफ एक्शन होगा? उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जांच हो जाए, उसमें जो पता चलेगा, उसके आधार पर फैसला लेंगे. जांच करेंगे की समस्या कहां पैदा हुई थी? करूर में जिस इलाके में भगदड़ मची, वहां लंबी सीधी सड़क है. करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात थे और 50000 लोगों की भीड़ थी. घटनास्थल का निरीक्षण किया है और घायलों से भी पूछताछ चल रही है. जांच में जो भी सामने आएगा, उसके बारे में अपडेट जरूर दिया जाएगा, बस थोड़ा समय दे दीजिए.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
30 mins agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
2 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
3 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
18 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
20 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
21 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
21 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines