नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के सारे मैच खत्म हो गए हैं। नॉकआउट मैचों की स्थिति साफ हो चुकी है। पाकिस्तान ने भी जैसे-तैसे सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 8 अंक के साथ पहले स्थान पर है। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर रहा। अब साफ हो गया है कि सेमीफाइनल में कौन-सी टीम किससे भिड़ेगी। सेमीफाइनल में जगह मिलते ही पाकिस्तानी बौखला गए और अनाप-शनाप बकने लगे।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने आज ट्विटर पर गंद फैलाई। जैसे ही उन्हें पता चला कि साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स से हार गई है। उन्होंने वीडियो बना कर पोस्ट करना शुरू कर दिया। बड़े-बड़े बयान देने लगे। पाकिस्तान की बांग्लादेश पर जीत के बाद शोएब अख्तर ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वह कह रहे कि भारत से फाइनल में भिड़ने की बात कर रहे हैं।
शोएब अख्तर ने तंज कसते हुए कहा, ‘मैं अभी-अभी जगा हूं। थैंक यू, साउथ अफ्रीका। आप लोग सबसे बड़े चोकर्स हैं क्योंकि आपने पाकिस्तान को एक और मौका दिया है। यह एक बड़ा फेवर है। अब पूरा पाकिस्तान यही चाहता है कि हमारे खिलाड़ी मैदान पर जाएं और जीत दर्ज करें।’
अख्तर ने आगे कहा कि पाकिस्तान को एक लाइफलाइन, लॉटरी मिली है। बता दें कि शोएब अख्तर का यह वीडियो पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले से पहले का है। अफ्रीका के नीदरलैंड्स से हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को हरा दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए।
सेमीफाइनल के मैच
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- 9 नवंबर, सिडनी (दोपहर 1:30 बजे)
भारत बनाम इंग्लैंड- 10 नवंबर, एडिलेड (दोपहर 1:30 बजे)
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को 13 रनों से मात दे दी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
संबंधित खबरें
$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
9 mins agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
15 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
16 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
17 hrs ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
17 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
18 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
19 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines