ODI World Cup 2023. भारतीय टीम का अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ है। हालांकि, मैच से पूर्व टीम इंडिया टेंशन में है। वजह है टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की चोट। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान पंड्या गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। पंड्या की चोट गंभीर बताई जा रही है। यही वजह है कि वह अगले मुकाबले में शिरकत नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी जगह कौन ले सकता है। इसका जवाब हम लेकर आए हैं।
हार्दिक पंड्या का हल है यह खिलाड़ी:
टूर्नामेंट में हार्दिक पंड्या की जगह तो कोई नहीं ले सकता है, लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है जो उनकी कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है। यह कोई और नहीं मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं। यादव को टूर्नामेंट में अबतक खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। वह पल भर में मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।
यह भी पढ़ें- VIDEO: रवींद्र जडेजा का सपना हो गया पूरा, बीच मैदान में ड्रेसिंग रूम से की थी मांग, मेडल मिलते ही खुशी से उछल पड़े
अच्छे लय में हैं सूर्य:
वनडे फॉर्मेट में अक्सर सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठाया जाता रहता है। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी की है। उनके पिछले पांच वनडे मुकाबलों पर नजर डालें तो वर्ल्ड कप से पहले खेले गए अभ्यास मैच में उन्हें मैदान में उतरने का मौका नहीं मिला था। इससे पहले वह चार वनडे मुकाबलों में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाने में कामयाब हुए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले थे।
सूर्यकुमार यादव का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 84 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 79 पारियों में 2516 रन निकले हैं। यादव के नाम टेस्ट में आठ, वनडे की 28 पारियों में 27.79 की औसत से 667 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 50 पारियों में 46.02 की औसत से 1841 रन दर्ज है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
28 mins agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
57 mins agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
2 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
2 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
3 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
4 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
4 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
5 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
20 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines