India vs Australia: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के लिए तैयार है. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम का स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है. ये खिलाड़ी एशिया कप 2025 में धमाल मचा चुका है.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी चोटिल
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिवम दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. शिवम दुबे इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए मुंबई टीम का हिस्सा हैं. मुंबई की टीम जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए श्रीनगर में है. श्रीनगर में ठंड की वजह से दुबे की कमर में जकड़न आ गई है, जिसकी वजह से वह मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच होने वाला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने दुबे को आराम की सलाह दी है.
इस वजह से शिवम दुबे मुंबई टीम के साथ श्रीनगर गए थे, जहां ये मैच खेला जाएगा लेकिन मेडिकल टीम से मिली सलाह के बाद वह वापस मुंबई लौट गए हैं. अगर दुबे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पहले फिट नहीं हुए तो ये टीम के लिए बड़ा झटका माना जाएगा, क्योंकि दुबे भारत के लिए शानदार खेल दिखा सकते हैं. वहीं, हार्दिक पांड्या भी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में दुबे की जरूरत टीम इंडिया को पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के 4 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करेंगे अगले चार महीने, ‘दांव’ पर करियर!
भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया- पहला टी20- 29 अक्टूबर, कैनबेरा
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया- दूसरा टी20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया- तीसरा टी20- 2 नवंबर, होबार्ट
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया- चौथा टी20- 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
भारत Vs ऑस्ट्रेलिया- पांचवां टी20- 8 नवंबर, ब्रिसबेन
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-विराट के सामने ये चुनौती, Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
4 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
4 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
5 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
5 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
6 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
7 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines