IND vs NZ: टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरज 1-0 से गंवा दी है। दो मैच बारिश के चलते नहीं हो पाए, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता और सीरीज अपने नाम की। तीसरे वनडे के बाद कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच में नहीं खिलाने की बड़ी वजह बताई है।
ऋषभ पंत को खिलाने पर शिखर धवन ने दिया ये बयान
शिखर धवन ने अपने बयान में कहा कि ‘ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में वनडे खेला था और वहां पर 100 रन बनाए थे और जो प्लेयर शतक लगाता है उसे मौका दिया जाता है। बड़े परिदृश्य के हिसाब से चीजों को देखा जाता है। अगर कोई मैच विनर है तो फिर उसे बैक जरूर किया जाता है। कई सारी चीजों को एनालाइज करके ही कोई फैसला लिया जाता है।
संजू सैमसन को मौका नहीं मिलने पर शिखर धवन ने खोला राज
संजू सैमसन के बारे में शिखर धवन ने कहा कि ‘निश्चित तौर पर संजू सैमसन बड़ा अच्छा कर रहा है, वो अपनी जगह है। उसको जितने मौके मिले हैं उसने अच्छा किया है, लेकिन कई बार अच्छा करने के बावजूद इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि पहले वाले प्लेयर ने काफी अच्छा करा होता है। उसकी जो स्किल है, हमें पता होता है कि वो मैच विनर है।’
बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं ऋषभ पंत
आपको बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड टूर पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वह एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में उनको चार पारियों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह 50 रन भी नहीं बना पाए। उनकी खराब बैटिंग के बाद काफी आलोचना भी हो रही है कि पंत के कारण सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिला।
संबंधित खबरें
ग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
12 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
36 mins agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
54 mins agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
1 hr agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
1 hr agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
2 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines