IND vs NZ: पंत की जगह संजू सैमसन को क्यों नहीं खिलाया? सीरीज हारने के बाद कप्तान धवन ने खोला बड़ा राज
Edited By Bhoopendra Rai

Shikhar Dhawan reacts on playing Sanju Samson and Rishabh Pant
Edited By Bhoopendra Rai

Shikhar Dhawan reacts on playing Sanju Samson and Rishabh Pant
IND vs NZ: टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरज 1-0 से गंवा दी है। दो मैच बारिश के चलते नहीं हो पाए, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता और सीरीज अपने नाम की। तीसरे वनडे के बाद कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने संजू सैमसन (Sanju Samson) को सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मैच में नहीं खिलाने की बड़ी वजह बताई है।
शिखर धवन ने अपने बयान में कहा कि ‘ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में वनडे खेला था और वहां पर 100 रन बनाए थे और जो प्लेयर शतक लगाता है उसे मौका दिया जाता है। बड़े परिदृश्य के हिसाब से चीजों को देखा जाता है। अगर कोई मैच विनर है तो फिर उसे बैक जरूर किया जाता है। कई सारी चीजों को एनालाइज करके ही कोई फैसला लिया जाता है।
संजू सैमसन के बारे में शिखर धवन ने कहा कि ‘निश्चित तौर पर संजू सैमसन बड़ा अच्छा कर रहा है, वो अपनी जगह है। उसको जितने मौके मिले हैं उसने अच्छा किया है, लेकिन कई बार अच्छा करने के बावजूद इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि पहले वाले प्लेयर ने काफी अच्छा करा होता है। उसकी जो स्किल है, हमें पता होता है कि वो मैच विनर है।’
आपको बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड टूर पर बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वह एक भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में उनको चार पारियों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वह 50 रन भी नहीं बना पाए। उनकी खराब बैटिंग के बाद काफी आलोचना भी हो रही है कि पंत के कारण सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिला।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: