Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Saptahik Rashifal, 19 to 24 June : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) में राहु तथा गुरु मेष राशि में, सूर्य और बुध ग्रह वृष राशि में, शुक्र मंगल कर्क राशि में, केतु तुला राशि शनि ग्रह कुंभ राशि में चलेंगे। 22 जून को बुध ग्रह अस्त होगा तथा 23 जून को सूर्य आद्रा नक्षत्र में आएगा। ग्रीष्म ऋतु तथा सूर्य उत्तरायण है। बुध के करण मेष तथा वृष राशि कन्या तथा मक्कर राशि में परिवर्तन का प्रभाव पड़ेगा।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 19 to 24 June ) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी नहीं होगा। विनियोग से फायदा बढ़ेगा है। छोटी बहन से मुलाकात होगी तथा जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और प्रेम प्रसंग में भी ज्यादा समस्या नहीं होगी। सहस बढ़ेगा और शत्रु कम होंगे।
वृष लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी नहीं होगा। इनको विनियोग से भी फायदा होगा। जातक का खर्चा अधिक हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा तथा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार तथा प्रेम प्रसंग में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा अथवा होगी।
मिथुन लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय बहुत अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा। महिला व्यापारी से सहयोग मिलेगा और विदेशी व्यापार बढ़ेगा। इनको विनियोग भी फायदा नहीं होगा। घर में स्थाई संपत्ति का योग है। संतान को सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और प्रेम प्रसंग में समस्या रहेगी। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और यात्रा का योग बनता है।
कर्क लग्न वालों को व्यापार तथा व्यवसाय में कई समस्याएं आएगी और लाभ भी नहीं होगा। अपनी वाणी के कारण नुकसान होगा। विनियोग से फायदा हो सकता है। विदेश यात्रा का योग और विदेशी व्यापार बढ़ेगा। यात्रा का योग भी है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग बनता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दंपति जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जातक के स्वभाव में परिवर्तन आएगा।
सिंह लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगायात्रा का योग भी है जबकि विदेशी व्यापार से फायदा हो सकता है। कोशिश करने पर नौकरी मिलने के योग। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।विनियोग से भी फायदा होगा। पड़ोसी से अच्छे संबंध बनेंगे। घर में सुख शांति रहेगी। विदेश से फायदा का योग है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे। स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या लग्न के जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी कम होगा लेकिन कार्यक्षेत्र में अपमानित होना पड़ सकता है। इनको विनियोग से फायदा नहीं होगा और व्यापार में भी रुकावट आएगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम और प्रसंग में भी सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को फायदा होगा।
तुला लग्न वालों को व्यापार और व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और फायदा भी कम होगा। इनको विनियोग से भी फायदा होगा। दूसरे विवाह में सफलता नहीं मिलेगी। सर्दी जुखाम से बच्चे परेशान रह सकते हैं। ननिहाल पक्ष में शोक की घटना हो सकती है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में भी सफल रहेंगे।
वृश्चिक लग्न वाले जातक का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ होगा। धार्मिक यात्रा और विदेशी व्यापार भी बढ़ेगा। विनियोग से भी फायदा होगा। ठंडे पेय पदार्थ पीने से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में फायदा होगा। भाई बंधु में सहयोग का अभाव रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग कोई फायदा नहीं होगा है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दंपति में मधुर संबंध नहीं होंगे।
धनु लग्न वालों का व्यापार और व्यवसाय सामान्य चलेगा, जबकि लाभ नहीं होगा। इनको विनियोग से फायदा होगा। धर्म स्थान में यात्रा के लिए जा सकते हैं। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी और समस्या का सामना करना पड़ेग। प्रेम प्रसंग में भी धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में और पड़ोस में सुख शांति रहेगी। दंपति से संबंध रहेंगे।
मकर लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और कई तरह की समस्याएं भी आएंगी। धार्मिक यात्रा का योग बनता है। घर में अशांति रहेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
पार्टनरशिप में नुकसान होगा। विदेशी व्यापार में लाभ होगा जातक को लाभ। विनियोग से भी फायदा होगा। जातक को महिला साथी द्वारा सहायता दी जाएगी। धार्मिक यात्रा का भी योग बनता है। विदेशी व्यापार में फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन लग्न वालों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। विनियोग से फायदा। पड़ोसी से संबंध सुधरेंगे और सुख शांति का योग बनता है। यात्रा से फायदा होगा। कर्म क्षेत्र में महिला साथी दबदबा या प्रभाव रहेगा। सावधान रहने की आवश्यकता अन्यथा अपमान हो सकता। किसी पर भी विश्वास नहीं करें और मानसिक शांति नहीं रहेगी। परिवार में झगड़ा हो सकता है तथा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी और प्रेम प्रसंग में सफल नहीं रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महिला मित्र धोखा कर सकती है। दुर्घटना योग। घर में वाहन का योग बनेगा।भाई में प्रेम भाव बनेगा। घर में शांति रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।