हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs CSK: संजू सैमसन की आंधी में बिखर गई दिल्ली, धमाकेदार जीत के साथ मजबूत हुई चेन्नई

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल टूर्नामेंट बड़े टोटल के लिए मशहूर है, लेकिन मंगलवार के दिन दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में एक लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेहमान टीम ने बाजी मार ली.

विज्ञापन
Sanju Samson

Chennai Super Kings Beat Delhi Capitals By 8 Wickets: दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड फिरोजशाह कोटला में एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा, उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट से मात देकर सारे प्लान फेल कर दिए. इस तरह येलो आर्मी ने 2 अहम अंक हासिल कर लिए, वहीं मेजबान का सपना चकनाचूर हो गया.

दिल्ली की फ्लॉप बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया, लेकिन उनका ये फैसला शुरुआत में फ्लॉप साबित हुआ जब ओपनर पथुम निसांका (19 रन) और केएल राहुल (12 रन) सस्ते में निपट गए. इसके बाद आए नीतीश राणा (15 रन) करुण नायर ((13 रन) और अक्षर पटेल (2 रन) भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. एक वक्त ऐसा आया जब टीम जब 69 के स्कोर पर थी तब उसके 5 विकेट गिर चुके थे.

स्टब्स-रिजवी ने बचाई लाज

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने हालात को अच्छी तरह संभाला और मैदान में बाउंड्री लगानी शुरू कर दी. स्टब्स ने 31 गेंदों में 38 रन बनाए, वहीं रिजवी ने 24 गेंदों में नाबाद 40 रनों का योगदान दिया, साथ ही आशुतोष शर्मा के 14 रन ने निर्धारित 20 ओवर में टीम टोटल को 155/7 पर पहुंचा दिया. गेंदबाजी की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से नूर अहम ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई, उनके अलावा अकील हुसैन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवर्टन ने 1-1 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

दिल्ली में आई सैमसन की आंधी

156 रन के टारगेट का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही, टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप रहे, उन्हें 6 के निजी स्कोर पर लुंगी एनगिडी ने समीर रिजवी के हाथों कैच आउट करा दिया. पावरप्ले खत्म होने के बाद उर्विल पटेल 9 गेंदों में 17 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर अक्षर की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. हालांकि इसके बाद संजू सैंमसन पूरी तरह हरकत में आए और उन्होंने जल्द ही 50 पूरी कर ली. केरल के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से शानदार 87 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. कार्तिक शर्मा ने भी 31 गेंदों में 41 रन बनाए जिसकी बदौलत सीएसके ने 17.3 ने स्कोर को 159/2 तक पहुंचा दिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola