नई दिल्ली: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा(Sania Mirza) पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के साथ पहले प्यार और फिर शादी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। दोनों ने 2010 में निकाह किया था और उनका एक बेटा भी हैं। शादी के 12 साल बाद अब इंटरनेट पर ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के अलग होने की राह पर हैं।
सानिया मिर्जा ने पोस्ट में लिखा वो पल मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।’ फोटो में सानिया मिर्जा और उनके बेटे इजहान नजर आ रहे हैं। इजहान उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। सानिया ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था। टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? इससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। लेकिन अभी तक सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने इस पर अपना बयान नहीं दिया है।
जब शोएब ने अपने जवाब से सभी को चौंकाया
हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘आस्क द पवेलियन’ में शोएब मलिक से सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी और उनके स्थानों के बारे में सवाल किया गया था। इस पर क्रिकेटर ने जवाब दिया, ‘मुझे लोकेशन के बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। वह आगे कहते हैं, ‘मैं उन एकेडमी में कभी नहीं गया।
हालांकि ये अभी सिर्फ अफवाहें हैं इन पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होने पर ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकेगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
12 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
18 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
7 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
9 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines