हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RRB Group D Result 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें जोनवाइज मेरिट लिस्ट और कटऑफ PDF

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे में अलग-अलग पदों पर कुल 32,438 रिक्तियों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए करीब 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे थे।

विज्ञापन

Railway Group D Level 1 Result Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (CEN 08/2024) का इंतजार कर रहे करोड़ों अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। आरआरबी ने ग्रुप डी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रीजनल रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ और अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह रिजल्ट काफी समय से तेलंगाना हाई कोर्ट में लंबित एक मामले की वजह से रुका हुआ था, लेकिन अब कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे ने नतीजे और जोनवाइज कट-ऑफ जारी कर दिए हैं।

1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को था इंतजार, 32,438 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे ग्रुप डी की इस परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारतीय रेलवे में अलग-अलग पदों पर कुल 32,438 रिक्तियों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए करीब 1,08,22,423 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी, जो लंबे समय से नतीजों की राह देख रहे थे।

विज्ञापन

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर चेक करें

आरआरबी भोपाल (RRB Bhopal) की कटऑफ:
UR (अनारक्षित): 77.73449
SC (अनुसूचित जाति): 73.6582
ST (अनुसूचित जनजाति): 67.6709
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 77.41022
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 75.07329

विज्ञापन

आआरबी रांची ग्रुप डी कटऑफ
UR (अनारक्षित): 72.85726
SC (अनुसूचित जाति): 58.9389
ST (अनुसूचित जनजाति): 61.96082
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 71.82013
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 61.63636

आरआरबी भुवनेश्वर (RRB Bhubaneswar) की कटऑफ:
UR (अनारक्षित): 76.68726
SC (अनुसूचित जाति): 67.15071
ST (अनुसूचित जनजाति): 58.1891
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 75.43104
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 69.81246

विज्ञापन

आरआरबी प्रयागराज (RRB Prayagraj) की कटऑफ:
UR (अनारक्षित): 78.12573
SC (अनुसूचित जाति): 72.40928
ST (अनुसूचित जनजाति): 66.6584
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 77.31772
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 74.14863

आज शाम 6 बजे एक्टिव होगा स्कोरकार्ड लिंक
रिजल्ट की घोषणा के साथ ही चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर की पीडीएफ (Merit List) वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिगत नंबर देखने हैं, उनके लिए रेलवे आज (1 जुलाई) शाम 6 बजे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर देगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) का उपयोग करके लॉगइन कर सकेंगे।

विज्ञापन

कैसे चेक करें RRB Group D Result 2026?
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं :
सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे जोन (जैसे RRB Patna, RRB Ajmer, RRB Allahabad आदि) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें : होमपेज पर दिख रहे “RRB Group D CEN 08/2024 Level 1 Result” या मेरिट लिस्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
पीडीएफ डाउनलोड करें : लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने चयनित उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्टेड पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी। इसे डाउनलोड कर लें।
रोल नंबर सर्च करें : पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F (मोबाइल में सर्च बार) का इस्तेमाल करें और अपना रोल नंबर टाइप करके एंटर करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

अब आगे क्या? फिजिकल टेस्ट (PET) की बारी
लिखित परीक्षा (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) से गुजरना होगा।

विज्ञापन

पुरुष उम्मीदवार: एक बार में 35 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होगी। इसके साथ ही 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर (1 किलोमीटर) की दौड़ पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवार: एक बार में 20 किलोग्राम वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके साथ ही 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola