पत्नी रितिका के साथ लेम्बोर्गिनी से घूमने निकले रोहित शर्मा, जानिए हिटमैन की गाड़ी की कीमत

Rohit Sharma

Rohit Sharma blue Lamborghini Urus car

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपनी क्रिकेट अकादमी की लॉन्चिंग करके वापस मुंबई आए हैं। जहां वह अपनी पत्नी रितिका के साथ नीली लेम्बोर्गिनी गाड़ी से घूमते हुए नजर आए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोहित की कार

रोहित शर्मा मुंबई में अपनी पत्नी रितिका के साथ नीली लेबरघिनी उरुस गाड़ी से घूमने पहुंचे। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रोहित की शानदार कार दिख रही है। रोहित एडिडास के शोरूम में पहुंचे थे, जहां कुछ देर रुकने के बाद वह वापस निकल गए। इस दौरान लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन

जानिए रोहित की कार की कीमत

बता दें कि रोहित शर्मा की नीली लेबरघिनी उरुस कार की कीमत गूगल के मुताबिक 3.15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। उनकी इस कार का लुक बेहद शानदार लग रहा था। बता दें कि रोहित फिलहाल मुंबई में है और जल्द ही वह एशिया कप की तैयारियों में जुटेंगे।

विज्ञापन

विश्वकप में टीम की कप्तानी करेंगे रोहित

खास बात यह है कि आने वाले वक्त में टीम इंडिया के फैंस को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदे हैं। क्योंकि उन्हें पहले एशिया कप और बाद में भारत में ही होने वाले विश्वकप में जुटना है। जहां रोहित शर्मा के कंधों पर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ