Rajasthan: कार व टैंकर में भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

राजस्थान: सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कार और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी कार में सवार थे। शवों को समीप के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मरने वाले कार सवार लोग गुजरात के रहने वाले हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि किसी बाइक सवार के अचानक सामने आने पर उसे बचाने के चक्कर में कार व टैंकर के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार सवार लोग अंदर ही फंस गए थे। हादसे के बद मौके पर यातायात बाधित हो गया था।
जानकारी के अनुसार यह हादसा मावल मोड़ पर हुआ था। हादसे के समय टैंकर तेज गति में था। हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इससे पहले आसपास के लोगों ने कार सवार लोगों की मदद की। कार के बुरी तरह क्षतिग्रसत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: