अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के बहरोड़ में एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी के साथ दरिंदगी की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पिता की इस दरिंदगी से बच्ची लहूलुहान हो गई, उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उसके प्राइवेट पार्ट पर टांके लगाने पड़े।
इस मामले की बहरोड़ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। गुरुवार को बहरोड़ थाने में समन्वयक चाइल्ड लाइन विभाग के मुकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे 198 पर मुकेश कुमार को सूचना मिली कि बहरोड़ के एक गांव में एक 9 साल की नाबालिक लड़की के साथ उसके पिता ने तीन-चार दिन पहले गलत काम किया था।
अभी पढ़ें – मकान मालिक ने किराए के बदले मांगी ऐसी चीज, फिर जो हुआ उसे जानकर खौल उठेगा आपका खून
जानकारी के मुताबिक बच्ची के निजी अंग में चोट आने की वजह से उसे आरोपी निजी क्लिनिक ले गया और टांके लगाकर घर वापस ले आया। खबर के मुताबिक बच्ची की मां और चाचा सहित परिवार के तमाम लोगों को इस मामले की पूरी जानकारी थी लेकिन सब लोग चुप रहे।
बहरोड़ थाना प्रभारी वीरेंद्रपाल विश्नोई ने बताया कि गुरुवार सुबह 198 पर सूचना मिली की बहरोड़ में एक 9 वर्ष की बच्ची के साथ उसके पिता ने तीन-चार दिन पहले गलत काम किया था। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट आई थी। बच्ची के निजी अंग में चोट आने की वजह से परिजन उसे निजी क्लिनिक ले गए और टांके लगवा दिए।
अभी पढ़ें – मध्य प्रदेश के रीवा में बस हादसे की शिकार, दिवाली मनाने घर लौट रहे 15 लोगों की मौत, 40 घायल
वीरेंद्रपाल विश्नोई ने बताया कि सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस थाना टीम गांव पहुंची और पीड़िता को को जाप्ते के साथ बहरोड़ थाना लेकर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विश्नोई ने बताया कि पीड़िता से पूछताछ की गई। मेडिकल बोर्ड बनवा कर पीड़िता की जांच करवाई गई है। उसके बाद 164 के बयान दर्ज हुए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
14 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
21 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
21 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
21 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
22 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
23 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
23 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines