Rajasthan: सीएम गहलोत पहुंचे पीसीसी दफ्तर, थोड़ी देर में शुरू होगी पीसीसी सदस्यों की बैठक

CM Ashok Gehlot

CM Ashok Gehlot

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के नए निर्वाचित पीसीसी मेंबर की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी अजय माकन, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। थोड़ी देर में पीसीसी सदस्यों की बैठक शुरू होगी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन, PRO राजेंद्र कुमावत, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी मेंबर्स और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ों सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि 17 सितंबर को सुबह 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 400 पीसीसी मेंबरों की बैठक होने वाली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश संगठन चुनाव के सह प्रभारी राजेंद्र चंपावत बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम के प्रस्ताव के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी पास कराया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ