चूरू: राजस्थान के चूरू जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के सुजानगढ़ के सांडवा में एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। पीड़िता ने की मां ने सांडवा थाना में बेटी के लिव इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती के गले पर बीयर की बोतल के टुकड़े से हमला किया और गला घोंट दिया। सांडवा थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि मृतका नंदिनी की मां बेबी कंवर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी राजेश स्वामी पुत्र जेठदास स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी राजेश स्वामी पहले से शादीशुदा है, जिसका एक साल पहले तलाक हो चुका है। मृतका नंदिनी (18) आरोपी के साथ विगत सात महीनों से लिव इन में रह रही थी। आरोपी मृतका को बुधवार को सुजानगढ़ से लेकर आया था। आरोप है कि बीयर की बोतल फोड़ कर उसके टुकड़े से आरोपी राजेश ने नंदिनी की गला काट व तार से गला घोंटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इधर, पुलिस ने हत्या के आरोपी और मृतका के लिव इन पार्टनर राजेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश स्वामी पहले से शादीशुदा है। एक साल पहले उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। करीब सात महीने से वह नंदनी के साथ लिव इन में रह रहा था। उसने नंदनी की हत्या क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। आरोपी राजेश से पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
रिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
25 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
9 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
10 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
10 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
11 hrs agoपेंशनर्स के लिए अपडेट, अब मोबाइल से घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines