रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में हरेली की धूम, गेड़ी पर चढ़कर सरपट चले सीएम बघेल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा करके इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की है। सीएम अपने परिवार के साथ पर्व मना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गेड़ी चढ़कर हरेली तिहार की शुभकामनाएं दी है। भूपेश बघेल ने रहचुली झूले में चढ़कर आनंद लिया। सीएम हाउस में लोक संस्कृति का खूबसूरती भी दिखाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिवेश देखने को मिला। भूपेश बघेल ने रहचुली झूले में अपनी बिटिया और नातिन के साथ चढ़कर आनंद लिए। लोक संस्कृति का खूबसूरती भी दिखाई दी। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: