Railway Station Master recruitment 2026 notification : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है. रेलवे जल्द ही स्टेशन मास्टर के लगभग 1200 पदों पर बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है. खास बात यह है कि अब तक रेलवे बोर्ड (RRB) एनटीपीसी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के जरिए स्टेशन मास्टर की भर्ती करता था, लेकिन इस बार इन पदों को भरने के लिए एक अलग और नई भर्ती प्रक्रिया लाई जा रही है. हालांकि अब तक रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी करने की इसकी तारीख नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर इसका नोटिफिकेशन आ जाएगा. इन पदों के लिए योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया क्या रहने वाली है, यहां जानिये.
योग्यता और आयु सीमा
इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. क्योंकि कोई खास स्ट्रीम तय नहीं की गई है, इसलिए किसी भी विषय से ग्रेजुएट्स इसमें आवेदन कर सकेंगे. नए नियमों के तहत न्यूनतम आयु सीमा 18 साल से बढ़ाकर 20 साल कर दी गई है. वहीं, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी (SC/ST) उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी (OBC – Non-Creamy Layer) के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी.
स्टेशन मास्टर की सैलरी
रेलवे में स्टेशन मास्टर का पद बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है. यह पद 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के लेवल-6 के अंतर्गत आता है. इसमें शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होती है. बेसिक पे के अलावा इसमें महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य रेलवे भत्ते जुड़ने के बाद सैलरी काफी अच्छी हो जाती है.
क्या है नई चयन प्रक्रिया?
स्टेशन मास्टर की चयन प्रक्रिया में भी बड़े बदलाव किए गए हैं. अब दो चरणों की जगह केवल एक ही चरण की परीक्षा होगी. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें बेसिक साइंस, गणित, डेटा एनालिसिस (60 अंक), लॉजिकल एबिलिटी (20 अंक) और रीजनिंग (20 अंक) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर-Based एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा. रिक्तियों की संख्या से लगभग 8 गुना उम्मीदवारों को इसके लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय 70% वेटेज CBT के अंकों को और 30% वेटेज CBAT को दिया जाएगा. इसके बाद अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा.
संबंधित खबरें
आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
1 hr agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
2 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
2 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
3 hrs agoपल्ला से कालिंदी कुंज तक, साबरमती की तर्ज पर चमकेगी दिल्ली में यमुना
3 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
4 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
4 hrs agoशेयर बाजार में लौटी रौनक, आईटी और रिलायंस के दम पर उछला सेंसेक्स
5 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
6 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines