Punjab School Holidays: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण 13 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दीं. सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक कक्षाएं स्थगित रहेंगी. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 से 9 जनवरी तक पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी जारी की थी. न्यूनतम तापमान भी गिरकर 7 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. पंजाब के शिक्षा मंत्री ने अपने फैसले की जानकारी अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर की.
यह भी पढ़ें: SIR के दूसरे चरण में बड़ा बदलाव, 9 राज्यों और 3 UT की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए लगभग 6.5 करोड़ नाम
मुख्यमंत्री मान के निर्देश पर लिया निर्णय
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर लिखा कि घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण राज्य भर के सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है. यह निर्णय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार लिया गया है. इस कदम का उद्देश्य छात्रों और स्कूल कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. शिक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि स्कूल 14 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे. साथ ही यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड की स्थिति बिगड़ती है और स्कूलों की छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं.
पंजाब में कैसा रहा मौसम? IMD का पूर्वानुमान भी जानें
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 13.4 डिग्री सेल्सियस और 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आज सुबह भी बीते दिन की घने कोहरे से दिन की शुरुआत हुई थी. बीते दिन की अपेक्षा आज दिन ज्यादा ठंडा रहा. अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. आईएमडी ने अगले पांच दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 7 से 9 जनवरी तक घना कोहरा बना रह सकता है और अगले पांच दिन में तापमान के और गिरने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट बवाल में क्यों उठने लगा SP सांसद का नाम? जानिए – आधी रात वहां क्यों गए थे मोहिबुल्लाह नदवी
संबंधित खबरें
कौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
14 mins agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
2 hrs agoLIVE: एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
2 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
3 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
3 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
3 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
20 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
21 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
21 hrs agoमकान मालिक नहीं दे रहा सिक्योरिटी डिपॉजिट? कहां करें शिकायत? जानें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines