स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है. पुंछ जिले के सुरनकोट अंतर्गत मछकी इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को ध्वस्त कर दिया. मौके से IED सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश के इनपुट मिले थे.
इसी खुफिया सूचना के आधार पर सेना और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सुरनकोट के मछकी इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सघन तलाशी के दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर बनाया गया आतंकियों का ठिकाना मिला, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया.
IED और गोला-बारूद बरामद
आतंकी ठिकाने की तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली. इनमें आईईडी, हथियार और कई राउंड गोला-बारूद शामिल हैं. तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को मौके से IED, विस्फोटक सामग्री, वायरलेस/इलेक्ट्रॉनिक सेट, कपड़े और अन्य लॉजिस्टिक सामान बरामद हुए। बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करने की प्रक्रिया शुरू की। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आतंकी स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे।
घने जंगलों में चप्पे-चप्पे पर तलाशी
घटना के तुरंत बाद आसपास के घने जंगलों की घेराबंदी कर दी गई है. इलाके में छिपे संभावित आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था में कोई खलल न पड़ सके.
टनल निर्माण स्थल के पास दिखी थी संदिग्ध गतिविधि
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में टनल निर्माण स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई थीं. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार सुबह टनल निर्माण स्थल पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को आसपास कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी. गार्ड ने खतरे को भांपते हुए और एहतियात बरतते हुए तुरंत तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी थी.
संबंधित खबरें
PM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
26 mins agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 hr agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
2 hrs agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
3 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
4 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
4 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines