तेलंगाना रैली में बोले पीएम मोदी- बीआरएस को BJP के आसपास भी नहीं देंगे भटकने, ये है गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए के चंद्रशेखर पर हमला बोला है।

PM narendra Modi attack KCR in Telangana rally BJP has no connection with BRS

PM Narendra Modi

Telangana Assembly Election 2023 : तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर के लिए वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि केसीआर एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए अपनी जनकल्याण योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम के चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महबूबाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की बढ़ती हुई ताकत का ऐहसास KCR को बहुत पहले हो गया था। लंबे समय से इस कोशिश में KCR थे कि किसी तरह बीजेपी के साथ दोस्ती कर लें। जब वे (KCR) एक बार दिल्ली आए थे तो मुझसे मिलकर भी केसीआर ने यही अनुरोध किया था लेकिन भाजपा कभी भी तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं कर सकती है।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी : प्रधानमंत्री

विज्ञापन

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जबसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीएम केसीआर को इनकार किया है तब से बीआरएस (BRS) भी बौखलाई हुई है। अब बीआरएस मुझे गाली देने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। बीआरएस यह जानती है कि मोदी कभी बीआरएस को बीजेपी के आसपास भी भटकने नहीं देंगे। ये गारंटी भी मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।

विज्ञापन

केसीआर ने प्रदेश पर अंधविश्वास का लगा दिया ठपा : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि संस्कृति और टेक्नोलॉजी से तेलंगाना की पहचान है, लेकिन इस प्रदेश पर केसीआर ने अंधविश्वास का ठपा लगा दिया है। जनता के पैसों से बनाया सचिवालय उन्होंने (KCR) अंधविश्वास के चलते बर्बाद कर दिया। आखिर मुख्यमंत्री की तेलंगाना को फार्महाउस क्या आवश्यकता है? अंधविश्वास के गुलाम हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, तेलंगाना को नहीं चाहिए फार्महाउस मुख्यमंत्री, गरीबों के गुनहगार हैं फार्महाउस मुख्यमंत्री, 3 दिसंबर को हारेंगे फार्महाउस मुख्यमंत्री।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ