हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या टूथब्रश के प्लास्टिक से कैंसर होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रोजाना दांत साफ करने पर दिखते हैं ये संकेत  

Toothbrush Is Causes Cancer: रोजाना ब्रश करना अच्छी बात है, लेकिन क्या यह आदत हमारे हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है? आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष जी का कहना है कि अगर आप प्लास्टिक का ब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको काफी हद तक नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
प्लास्टिक का ब्रश हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है- Image Credit- Freepik

Brush Ki Plastic Se Cancer Kaise Hota Hai: दांतों की चमक और हेल्थ को बरकरार रखने के लिए रोजाना ब्रश करना जरूरी है. नियमित रूप से दांतों को साफ करने से मुंह की बदबू, मसूड़ों की हेल्थ और दांतों का पीलापन भी साफ होता है. इसलिए डॉक्टर भी रोजाना दांतों को साफ करने की सलाह देते हैं. लेकिन, आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष आचार्य का कहना है कि रोजाना ब्रश करना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है. अगर आप लंबे वक्त से प्लास्टिक का ब्रश इस्तेमाल (Side Effects of Plastic Brush) कर रहे हैं तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि इसे बनाने के लिए माइक्रोप्लास्टिक का इस्तेमाल (Sources of Microplastics) किया जाता है. यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करती है. ज्यादा वक्त तक एक ही ब्रश का इस्तेमाल करना कैंसर का कारण भी बन सकता है. हालांकि, कई मामलों में कुछ संकेत पहले ही नजर आने लगे हैं, जिन्हें हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- रोटी पर घी लगाकर क्यों नहीं खाना चाहिए, आचार्य बालकृष्ण ने बताए चिपड़ी रोटी खाने के नुकसान

क्या दांतों को ब्रश करने से कैंसर होता है? | Can Dental Issues Cause Cancer

ऐसा संभव तब हो सकता है जब आप खराब क्वालिटी वाले ब्रश का इस्तेमाल कर रहे होते हैं, क्योंकि इसे बनाने के लिए बेकार प्लास्टिक (BPA या फ्थेलेट्स) का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें फ्थेलेट्स जैसे केमिकल होते हैं और ये शरीर के अंदर जाकर हार्मोनल असंतुलन करने का काम करते हैं. हालांकि, इससे सीधा कैंसर नहीं हो सकता, लेकिन ये शरीर के अंदर टॉक्सिन्स बढ़ाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

क्या टूथपेस्ट से कैंसर होता है?

एक्सपर्ट के अनुसार टूथपेस्ट में मौजूद SLS कैंसर का कारण बन सकता है. इसलिए हमें हफ्ते में कम से कम 5 दिन नीम के दातुन से दांत साफ करने चाहिए. अगर आप बच्चों के दांत साफ करने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिल्कुल भी ना करें. अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक टूथपेस्ट बनाने के लिए फ्लोराइड का इस्तेमाल किया जाता है और ये बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

दांत साफ करने पर दिखते हैं ये संकेत  

  • मसूड़ों से खून आना
  • मुंह में छाले होना
  • जीभ पर मोटी लेयर जमना
  • मुंह से बदबू आना
  • दांतों का कमजोर होना
  • सूजन या दर्द का एहसास होना

कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

अगर आपको ये संकेत ज्यादा नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसकी वजह जानने की कोशिश करें. साथ ही, हर 2 महीने के अंदर टूथब्रश बदलें और हमेशा अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करें. साथ ही, सुबह उठकर गुनगुने पानी से कुल्ला करें. 

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट ने बताया खुजली और बदबू से मिलेगा छुटकारा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola