---विज्ञापन---

Pitru Paksh Vastu Tips: पितृपक्ष में घर की इस दिशा में रखें तिजोरी, चमक जाएगी किस्मत!

Pitru Paksh Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पितृपक्ष के दौरान पालन करने वाले भी कुछ नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों के पालन करने से पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो नियम जो पितरों को नाराज नहीं होने देते।

---विज्ञापन---

Pitru Paksh Vastu Tips: जब भी हम घर खरीदते हैं या किराये पर लेते हैं, तो सबसे पहले घर के वास्तु को देखते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु दोष राजा को रंक बना देता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में सभी पर्व-त्योहारों से जुड़े हुए वास्तु नियम भी बताए गए हैं। चलिए जानते हैं पितृपक्ष से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम जिन्हें शुभ माना जाता है।

यहां रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार पितृपक्ष के दौरान घर की तिजोरी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से धन मे वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिशा में पितरों का भी वास होता है और यहां तिजोरी रखने से पितरों का आशीर्वाद तिजोरी पर बना रहता है।

---विज्ञापन---

मुख्य द्वार

वास्तु शास्त्र कहता है कि किसी भी घर का मुख्य द्वार उसका महत्वपूर्ण भाग होता है। ऐसा माना जाता है कि घर का मुख्य द्वार ही घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती है। इसलिए पितृपक्ष के दौरान रोज मुख्य द्वार को साफ कर पितरों को जल चढ़ाना चाहिए । ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पितरों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में पितरों की तस्वीर कहां लगानी चाहिए और कहां नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि हमेशा दक्षिण दिशा में ही पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो जो लोग पितरों की तस्वीर अपने बेडरूम, पूजा घर, रसोई जैसी जगहों पर लगाते हैं उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Pitru Paksh 2024: पितृपक्ष में किसी भी रूप में आ सकते हैं पितर, घर आएं इन जीवों का भूल से भी न करें अनादर, वरना…

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2024 05:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola