पंजाब के अमृतसर में पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, रात को भारतीय सीमा में घुसने का कर रहा था प्रयास

Punjab

Punjab

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार सुबह पंजाब के अमृतसर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि पाकिस्तान की ओर से एक घुसपैठिया 8-9 मार्च की दरम्यानी रात को अमृतसर सेक्टर के राजाताल में बॉर्डर आउट पोस्ट पर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल घुसपैठिए को पकड़ लिया गया है और पूछताछ जारी है। पकड़ा गया घुसपैठिया अपने आप को बंगलादेश का बता रहा है।

विज्ञापन

अमृतसर के गांव राजाताल में BSF बटालियन 144 के जवान गश्त पर थे। तभी पाकिस्तान की तरफ से उन्हें हलचल दिखाई दी। कुछ समय रुकने के बाद जवानों को एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसते हुए दिखा। जवानों ने उसे ललकारा और रोकने के प्रयास में फायर किया। जिसके बाद व्यक्ति ने खुद को छिपाने की कोशिश की। इस पर जवान हरकत में आए और घुसपैठिया को पकड़ लिया।

विज्ञापन

फिलहाल जवान घुसपैठिए से पूछताछ कर रहे हैं। शुरुआती जांच में उसने अपनी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में बताई है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ