हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान: बच्चे ने आइसक्रीम का रैपर फेंका, तो भड़क गया नेताजी का रिश्तेदार, परिवार पर कर दिया हमला

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू परिवार पर एक पाकिस्तानी राजनेता के रिश्तेदार और उसके गार्डों द्वारा हमला करने की खबर सामने आई है। सिंध पुलिस के महानिरीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। परिवार के उत्पीड़न का एक वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है। इसमें एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

ये है पूरा मामला

शमशेर पिताफी नाम के कथित हमलावर को सिंध के पशुधन और मत्स्य पालन मंत्री अब्दुल बारी पिताफी का चचेरा भाई बताया जा रहा है। उसके गार्डों ने हिंदू परिवार के वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। घोटकी क्षेत्र के पास ये घटना हुई। पुलिस ने कहा, जैसे ही परिवार की कार ने राजमार्ग पर पिटाफी की कार को ओवरटेक किया, बच्चों में से एक ने आइसक्रीम का रैपर बाहर फेंक दिया, जो पिटाफी की वीगो कार की विंडशील्ड से टकराया। वह इस बात से नाराज हो गया कि परिवार रुका नहीं और भाग गया।

विज्ञापन

कार की खिड़कियां तोड़ दीं
संघर में रहने वाला परिवार राहरकी साहिब नाम के एक मंदिर में दर्शन कर लौट रहा था। बाद में घोटकी में एक सड़क किनारे रेस्तरां में रुक गया। पिताफी ने वहां उनका पीछा किया और उसने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर हिंदू परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी कार की खिड़कियां तोड़ दीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola