Pak-Afghan war: पाक-अफगान सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया है. पाकिस्तान ने सीधे भारत पर गंभीर आरोप लगाया है कि अफगान तालिबान को ड्रोन मुहैया करा रहा है भारत. पाकिस्तानी सेना के DG-ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि हाल के हमलों में इस्तेमाल हुए ड्रोन भारतीय मूल के हैं. हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया है. पाकिस्तान का कहना है कि ये ड्रोन तालिबान द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जिससे बॉर्डर पर स्थिति और गंभीर हो गई है. पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक, यह भारत और तालिबान के बीच कथित गठजोड़ का सबूत है.
तालिबान सुप्रीम लीडर का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
ईद-उल-फितर के मौके पर कंधार के ईदगाह में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंडजादा ने पाकिस्तान को सीधा और सख्त मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि तालिबान किसी भी सैन्य धमकी, एयरस्ट्राइक या गोलाबारी से नहीं डरता. दबाव की कोई भी रणनीति उनके रुख को नहीं बदल सकती. अगर तालिबान डरने वाला होता तो NATO और पश्चिमी ताकतों के खिलाफ 20 साल के युद्ध में टिक नहीं पाता. अखुंदजादा ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना ही अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और तालिबान को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी बताया.
हर हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा
हाल ही में पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल-हक’ शुरू किया था, जिसे ईद के कारण अस्थायी रूप से रोका गया. पाकिस्तान ने साफ कहा कि यह रोक सिर्फ अस्थायी है और किसी भी हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा. इसके बावजूद सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं जारी हैं. इसी सप्ताह पाकिस्तान के एक अस्पताल पर हमले में करीब 400 लोगों के मारे जाने की खबर आई. पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय ने तालिबान के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा करार दिया. उनका कहना है कि तालिबान ऐसे दावे लगाकर अपनी कार्रवाइयों को जायज ठहराने की कोशिश कर रहा है.
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
24 secs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
3 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoसरकार के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे, विदेशों से बधाई
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
9 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
10 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines