हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

15 August Special Recipe: 15 अगस्त के खास मौके पर बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं आकर्षक रेनबो सैंडविच, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: अगर आप 15 अगस्त के खास दिन पर बच्चों को कुछ स्पेशल बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए रेनबो सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी बेहद आकर्षक लगता है। इसको देखते ही बच्चे खुशी से झूम उठेंगे और फटाफट खाकर चट कर जाएंगें, तो चलिए जानते हैं रेनबो सैंडविच बनाने की रेसिपी-

रेनबो सैंडविच बनाने की सामग्री-
-1/2 कप पुदीना चटनी
-1/2 कप टमाटर केचप
-1/2 कप मेयोनीज
-1/2 कप चुकंदर कसा हुआ
-8 ब्रेड स्लाइस
-1 खीरा टुकड़ों में कटा
-1 टमाटर टुकड़ों में कटा

रेनबो सैंडविच बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रेड की 3 स्लाइस लें।
फिर आप ब्रेड के एक ओर पुदीने की चटनी को अच्छी तरह से फैला दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर खीरा के कटे टुकड़े रख दें।
फिर आप ब्रेड की दूसरी स्लाइस लें और उस पर टोमेटो सॉस या लाल चटनी चटनी डालकर फैला लें।
इसके बाद आप इसके ऊपर कद्दूकस चुकंदर या टुकड़ों में काटकर रखें।
फिर आप इसके ऊपर मेयोनीज डाल दें।
इसके बाद आप इसको एक सादा ब्रेड से कवर कर दें।
फिर आप इसको बीच से तिकोनी शेप में काट लें।
अब आपका स्वादिष्ट रेनबो सैंडविच बनकर तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola