Tejashwi Yadav on Gopal Khemka Murdar: व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर के बाद अब नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला किया है। पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के बाद शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। यह टू मच है, अब एक्शन जरूरी है।
यादव ने कहा कि खेमका परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। एक बिहारी नागरिक होने के नाते मेरा खून खौल रहा है। अब बहुत हो गया। बदलाव जरूरी है। जब तक जनता सरकार से सवाल नहीं पूछेगी, तब तक दबाव नहीं बनेगा। एक्शन चाहिए, जवाबदेही चाहिए।”
पुलिस के देरी पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ साल पहले उनके बेटे की भी हत्या हुई थी, उस समय भी बिहार में एनडीए की सरकार थी। आज भी वही शासन है, वही लापरवाही है। डीएम आवास, एसपी कार्यालय और गांधी मैदान थाना से चंद कदमों की दूरी पर हत्या हो जाती है, और पुलिस को आने में घंटों लग जाते हैं। तेजस्वी ने सवाल उठाया, “थाने को घटना स्थल पर आने में दो घंटे क्यों लगे? मेरे घर के बाहर भी गोली चली थी, आज तक अपराधी नहीं पकड़े गए। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की गाड़ी के आगे गोली चली थी, क्या हुआ?”
हर दिन बिहार में हो रही हत्या या रेप
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब हत्या या रेप की खबर न आती हो। अपराधियों का नेटवर्क मजबूत है, कई राजनेताओं से उनके संबंध हैं। लेकिन जिनके घरों के चिराग बुझ गए, उनके परिवार की स्थिति देखिए, उनका भय देखिए।
मीडिया पर भी साधा निशाना
तेजस्वी ने मीडिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि माफ कीजिएगा, मीडिया के कई आका सच्चाई नहीं दिखाते। भाजपा की सरकार में कुछ भी हो जाए तो आप लोग चुप रहते हैं। लेकिन हमारी सरकार में एक पत्ता भी हिले तो आप ब्रेकिंग चलाते हैं।
प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल
तेजस्वी ने पूछा कि अब तक किस अधिकारी पर कार्रवाई हुई? नाम बताइए। खुलेआम मुख्यमंत्री आवास और हमारे आवास के पास गोली चलती है, पुलिस को कुछ पता नहीं चलता। अगर गांधी मैदान के पास ऐसी वारदात हो रही है, तो सोचिए पूरे बिहार की स्थिति क्या होगी।
जो चंदा देगा, उसे अच्छा पद मिलता है- यादव
तेजस्वी ने कहा कि जो चंदा देगा, उसे अच्छा पद मिलेगा। ईमानदार अधिकारियों को सेटिंग पोस्टिंग दी जा रही है। ट्रांसफर-पोस्टिंग को धंधा बना दिया गया है। पुलिस शराब के धंधे में पैसे कमा रही है।
संबंधित खबरें
RBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 mins agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
46 mins agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
2 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
2 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
4 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
4 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
11 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
13 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines