Olympics 2024: कल भारतीय हॉकी टीम करेगी ओलंपिक में आगाज, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024: करोड़ों भारतीय नजर एक बार फिर से भारतीय हॉकी टीम पर टिक गई है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। ऐसे में एक बार फिर भारतीय हॉकी से पदक की उम्मीद की जा रही है।

arvind - 2024-07-26T194904.804

Paris Olympics 2024 Indian Hockey Team: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का इतिहास बेहद स्वर्णिम रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भी इंडियन हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके बाद से ही हॉकी टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया एक बार फिर से ओलंपिक में पदक जीतेगी। ओलंपिक में भारत इंडियन मेंस टीम का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया इस बार ग्रुप बी का हिस्सा है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी पहला मैच

विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की नजर इस बार पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा पदक जीतने पर है। टीम को अपना पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड खेलना है। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो एक अच्छी टीम है। लेकिन हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है।

भारतीय हॉकी टीम ने की है तगड़ी तैयारी

विज्ञापन

ओलंपिक के लिए इस बार भारतीय टीम ने तगड़ी तैयारी की है। टीम ने स्विट्जरलैंड में 3-दिवसीय मानसिक कंडीशनिंग शिविर में हिस्सा लिया था। इसके अलावा टीम ने मलेशिया, नीदरलैंड, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ अभ्यास मैच खेलें हैं। जिसका फायदा उन्हें ओलंपिक में हो सकता है। भारत को ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय
मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह
वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के मैच

मैच दिन समय
भारत बनाम न्यूजीलैंड  27 जुलाई रात 9 बजे IST
भारत बनाम अर्जेंटीना 29 जुलाई शाम 4:15 बजे IST
भारत बनाम आयरलैंड 30 जुलाई शाम 4:45 बजे IST
भारत बनाम बेल्जियम 1 अगस्त दोपहर 1:30 बजे IST
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया  2 अगस्त शाम 4:45 बजे IST

ग्रुप ए : नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी : बेल्जियम, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, आयरलैंड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ