Noida News: नवरात्र ने रियल एस्टेट सेक्टर में नई ऊर्जा भर दी है. नवरात्र के नौ दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दादरी और जेवर में करीब 6,000 संपत्तियों की रजिस्ट्री दर्ज की गई है. इनमें फ्लैट, प्लॉट, कोठी, फैक्टरी और ऑफिस स्पेस शामिल हैं. इस तेजी से डेवलपर्स और निवेशक दोनों में उत्साह का माहौल है.
रजिस्ट्री में 20 से 30 फीसद की बढ़ोतरी
रजिस्ट्री विभाग के आंकड़ों की मानें तो नवरात्र के दौरान संपत्तियों की रजिस्ट्री में सामान्य दिनों की तुलना में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक रजिस्ट्री हुई, जहां फ्लैट और रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी की अच्छी डिमांड देखी गई. नोएडा में जहां रियल एस्टेट की कीमतें ऊंचाई पर हैं, वहां री-सेल और पुराने प्रोजेक्ट्स की रजिस्ट्री ही अधिक रही. दादरी और जेवर में लोगों का रुझान प्लॉट की ओर अधिक देखने को मिला.
बिल्डर बोले दिवाली तक बढ़ेगा आंकड़ा
प्रांशी इंफ्रा एडवाइजर के प्रबंध निदेशक प्रताप सिंह अहलावत ने बताया कि नोएडा के रियल एस्टेट विकास को कई महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं गति प्रदान कर रही हैं. सबसे पहले, जेवर में बन रहा नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जो 30 अक्टूबर 2025 को शुरू होना प्रस्तावित है, इस क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित होने वाला है. उन्होंने कहा कि नवरात्र में जो रूझान सामने आए है दिवाली तक और बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है.
एयरपोर्ट के पास बढ़ी डिमांड
नोएडा एयरपोर्ट के पास लोगों ने प्लाॅट में ज्यादा निवेश किया है. रजिस्ट्री के मामले में एयरपोर्ट के आस-पास की जमीन लोगों की पहली पसंद है. आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में कब्र से निकाला गया शव, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
3 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
3 hrs agoसरकार के प्रमुख के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे, विदेशों से बधाई
5 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
6 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
8 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
8 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
9 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
11 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines