Maharashtra Election 2024: (अंकुश) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर पूर्व में एक सभा को संबोधित करते हुए सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि ठेकेदारों को दो टूक समझा दिया गया है कि यदि सड़क पर गड्ढे पड़े तो ठेकेदारों के शरीर पर भी उतने ही गड्ढे पड़ेंगे। उनकी धुलाई होगी। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए गडकरी ने कहा कि यदि संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां किसी ने उड़ाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि 60 सालों में कांग्रेस ने क्या किया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत अंधेरी रात में दिया मेरे हाथ में, जैसी है।
नागपुर पूर्वी में बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा खोपडे के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर गडकरी ने कहा कि विपक्ष जातिवाद की राजनीति करता है। लोगों के मन में जहर घोलते हैं। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव में अफवाह उड़ाई कि बीजेपी संविधान बदलने वाली है। इसका झूठा प्रचार लोकसभा चुनाव में किया गया है। विपक्ष ने कहा कि इन्हें चार सौ सीटें मिली तो यह बाबा साहेब का संविधान बदल देंगे। लेकिन बीजेपी ने न संविधान बदला, न बदलने वाले हैं, संविधान की धज्जियां किसी ने उड़ाई है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
‘अफवाह फैलाया कि मुसलमानों को कटवा देंगे’
गडकरी ने कहा कि बीजेपी को बदनाम किया गया। मुसलमान से कहा गया कि बीजेपी वाले खतरनाक हैं। ये चुनकर आएंगे तो आपको कटवा देंगे, लेकिन हमने न जाने कितने मुसलमानों के हाथ के ऑपरेशन करवाए। ताजुद्दीन बाबा की दरगाह का हमने सुंदरीकरण करवाया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस से पूछें कि इन 60 सालों में पार्टी ने क्या किया? अंधेरी रात में दिया मेरे हाथ में। कांग्रेस ने कुछ दिया क्या? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में जो नहीं किया, बीजेपी ने 10-15 साल में कर दिखाया।
संबंधित खबरें
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
8 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
8 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
9 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines