LIC Pension Scheme: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) एक ऐसी योजना है, जो दावे के साथ आपको हर महीने अच्छी पेंशन देगी ही देगी। मोदी सरकार द्वारा लाई गई इस योजना में शादीशुदा लोगों को कुछ अधिक फायदा हो सकता है। कहने का मतलब यह है कि एक जोड़ा इस स्कीम में हर महीने अधिक पेंशन का हकदार है। रिटायरमेंट के बाद इसमें मंथली पेंशन दी जाएगी। इस योजना में पति पत्नी दोनों एक साथ मिलकर 18500 रुपये तक पेंशन ले सकते हैं। इसमें नुकसान की संभावना नहीं है और आपको 10 साल बाद पूरा निवेश ब्याज समेत वापस कर दिया जाएगा।
LIC की PMVVY स्कीम
इस योजना की शुरुआत सरकार ने 26 मई 2020 को की थी। इसमें आप 31 मार्च 2023 तक निवेश कर सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन योजना है। इसे भारत सरकार द्वारा लाया गया था। इसे भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।
दोगुना फायदा
इसमें एक प्लान ऐसा भी है कि अगर पति-पत्नी दोनों 60 साल की उम्र पार कर चुके हैं तो वे अलग से 15 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। पहले एक व्यक्ति द्वारा निवेश की सीमा 7.5 लाख रुपये थी, जिसे बाद में दोगुना कर दिया जाएगा। बता दें कि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को अन्य योजनाओं की तुलना में निवेश करने पर अधिक ब्याज मिलेगा। इस योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग मासिक या वार्षिक पेंशन योजना चुन सकते हैं।
कैसे मिलेगी पेंशन?
शादीशुदा जोड़ा अगर इस योजना में 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ये टोटल 30 लाख रुपये हो जाएं। इस स्कीम पर ब्याज 7.40 फीसदी सालाना है। इसका मतलब निवेश करने पर आपकी सालाना ब्याज 222000 रुपए होगी। इसे 12 महीने में जब बांट जाएगा तो यह 18500 रुपए होगी। यह पेंशन के तौर पर आपको हर महीने मिलेगी।
वहीं अगर केवल 1 व्यक्ति ही इस योजना में निवेश करना चाहता है तो वह 15 लाख के निवेश पर सालाना ब्याज 111000 रुपये प्राप्त कर सकता है और उनको मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी।
10 साल बाद पूरा पैसा वापस
बता दें कि यह जो योजना है वो 10 साल की है। हालांकि, आपके जमा पैसे पर हर माह पेंशन मिलती रहेगी। अगर आप 10 साल तक स्कीम में जुड़े रहते हैं तो 10 साल बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। वहीं, आप इस योजना को कभी भी छोड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
4 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
5 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
5 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
7 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
9 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
10 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
12 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
12 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines