NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने पोस्ट-ग्रेजुएट (NEET PG) 2023 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया कल, 3 फरवरी, 2023 को समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से 3 फरवरी की रात 11:55 बजे तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
एडिट विंडो के दौरान कोई नया आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता है या भुगतान नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवार की श्रेणी और/या पीडब्ल्यूडी स्थिति में परिवर्तन के मामले में आवश्यक शेष शुल्क, यदि कोई हो, का भुगतान एडिट विंडो के दौरान किया जा सकता है।
और पढ़िए –COMDEK UGET 2023 रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी से होंगे शुरू, यहां देखें एग्जाम डेट समेत पूरा शेड्यूल
NEET PG 2023: ऐसे एडिट करें एप्लीकेशन फॉर्म
- आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाएं
- होम पेज पर दिए गए NNET-PG टैब को चुनें
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन करें और सबमिट करें
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें
इन डिटेल्स को करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित इमेज अपलोड निर्देशों के अनुसार अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और/या अंगूठे के निशान अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र पर इमेज(ओं) को एडिट करना होगा। उन उम्मीदवारों की लिस्ट जिन्हें आवेदन में अपनी इमेज को सही करने की आवश्यकता है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कमी/गलत इमेज को सुधारने के लिए एडिट विंडो 14 जनवरी से 17 जनवरी के बीच खुलेगी और एडमिट कार्ड 27 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे। NEET PG 2023 का आयोजन 5 मार्च को होना है।
और पढ़िए –NEET 2023: NTA जल्द शुरू करेगा नीट-यूजी के रजिस्ट्रेशन, जानें किन जरूरी डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
NEET-PG 2023 शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न MD/MS/PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा होगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs ago27 अक्टूबर को लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट सुलझेंगी PF की शिकायतें
5 hrs ago1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
6 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
8 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
8 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines