Sabudana Kheer Recipe: नवरात्रि के दिनों की शुरूआत हो चुकी है। आमतौर पर सभी लोग व्रत रखते हैं और अगर आपका मन कुछ मीठा खाने का करे तो आप मसालेदार खिचड़ी की जगह साबूदाने की खीर भी बना सकते हैं। खीर के स्वाद को और बढ़ाने के लिए आप इसमें आप इलाइची, क्रंची ड्राई फ्रूटस और केसर को भी डाल सकते हैं। इससे खीर का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। वहीं, ऐसा नहीं है कि इसे सिर्फ व्रत में ही खाया जा सकता है, आप कभी भी इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका…
सामग्री (Sabudana Kheer Recipe Ingredients)
- ½ कप छोटे साबूदाना
- 4 कप दूध (1 लीटर)
- 4 टेबलस्पून चीनी
- इलायची पाउडर
- 4-5 केसर की किस्में
- बादाम
- ¼ पानी
Sabudana Kheer Recipe
Step 1-
साबूदाने को पानी से अच्छे से धो लें और फिर 2 घंटे के लिए उसे ½ कप पानी में भिगा दें।
Step 2-
2 घंटे पानी में गले रहने से साबूदाना आकार में दोगुने हो जाएंगे ,अगर आप बड़े आकार के साबूदाने का उपयोग करना चाहते हैं तो आप साबूदानों को 5 घंटे तक भिगो कर रखें।
Step 3-
एक कड़ाई में मध्यम आंच पर दूध गर्म करें।
Step 4-
दूध में उबाल आने के बाद आप गले हुए साबूदानों को डाल दें। दूध में 2 टेबलस्पून चीनी डाले और अच्छी तरह से चम्मच से घोल लें। इसमें लगभग 10-15 मिनट तक का समय लगेगा। साबूदाना कड़ाई से ना चिपके इसके लिए आप चम्मच से दूध को लगातार हिलाते रहें।
और पढ़िए – Mixed Fruit Raita Recipe: व्रत में बनाएं मिक्स फ्रूट रायता, जानें बनाने का तरीका
Step 5-
आंच को कम कर दें और दूध मे केसर और इलायची का पाउडर डालें। चम्मच से दूध को हिलाते रहें जब तक वो गाढ़ा ना हो जाए। इसमें 5-7 मिनट तक का समय लगेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें और खीर को एक कटोरे में निकाल लें। इसको आप बादाम, किश्मिश से सजा सकते हैं। आपकी गर्मागर्म साबूदाने की खीर तैयार है। आप इसे गर्म के अलावा ठंडा भी परोस सकते हैं।
और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
8 mins agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
26 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
4 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
19 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines