Nagpur Married Man Hurt by girlfriend blackmailing committed suicide: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नागपुर में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से आहत होकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव किया। जिसमें उसने खुलासा किया कि प्रेमिका और उसका परिवार 5 लाख रुपयों की डिमांड कर रहा है। न देने पर बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। फेसबुक लाइव सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। नदी से शव बरामद कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लड़की की साजिश में शामिल था परिवार
पुलिस के अनुसार, नागपुर के रहने वाले 38 वर्षीय मनीष ने फेसबुक लाइव में खुलासा किया कि उसे प्रेमिका 19 साल की काजल और उसके परिवार द्वारा बलात्कार के आरोप में धमकी दी जा रही है। प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों ने 5 लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर उसके खिलाफ आरोप लगाने की धमकी दी।
6 सितंबर को लापता हो गई थी लड़की
6 सितंबर को महिला अपने घर से लापता थी और उसके परिवार वालों का आरोप था कि वह मनीष के साथ भाग गई थी। मनीष शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। उत्पीड़न से तंग आकर वह नागपुर में एक नदी में कूद गया। मनीष ने महिला के साथ किसी भी तरह के शारीरिक संबंध के दावों से इनकार किया और मरने से पहले अपने फेसबुक लाइव के दौरान उसे और उसके परिवार के सदस्यों और एक फोटो स्टूडियो संचालक को जिम्मेदार ठहराया।
चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मनीष का शव नदी से बरामद किया गया और नागपुर की कलमना पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मनीष के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: वियतनाम में जिंदा जल गए 56 लोग, भागने का रास्ता नहीं मिला तो बच्चे को बिल्डिंग से नीचे फेंका
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 min agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines