मुंगेली : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुंगेली जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राज्य शासन के निर्देशानुसार गत 01 जून से 21 जून तक किया गया। जिसमें विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। जिसका समापन आज नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबॉल, ताईक्वांडो, व्हालीबाल, मलखम खेल, जिला मुख्यालय के दाउपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में व्हालीबॉल, विकासखण्ड पथरिया के शा.उ.मा.वि. पड़ियाईन में तीरंदाजी, विकासखण्ड लोरमी के शा.उ.मा.वि. डोंगरिया में टेबल टेनिस, शा.उ.मा.वि. गोड़खाम्ही में बॉक्सिंग, विकासखण्ड मुंगेली के शा.उ.मा.वि. दशरंगपुर में तलवारबाजी, शा.पू.मा.शा. गीधा में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दिया गया। जिसका स्थानीय स्तर पर संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में ही समापन किया गया तथा जिला मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का आज आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में समापन किया गया।
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 01-01 बालक व 01-01 बालिकाओं को ट्रैकसूट व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें कराते में अंश सोनी एवं वेदा सिंह निषाद, तलवारबाजी में प्रभात बघेल एवं पूर्वा खरे, कबड्डी में तुषार यादव एवं खुशबू निषाद, व्हालीबाल में सुजल मसीह एवं आरती ठाकुर, ताईक्वांडों में रवि सोनवानी एवं मोनिका दिवाकर, फुटबाल में संचित केरकेट्टा एवं शियोना मसीह, क्रिकेट में श्रीसंत एवं देवकी यादव, मलखम में धनमंत्री खाण्डे एवं पूजा बंजारा, तीरंदाजी में रितेश साहू एवं खिलेश्वरी साहू, टेबल टेनिस में अंकुश एवं निधि तथा बाक्सिंग में संजय और हंसिनी शामिल हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: