राष्ट्रपति पुतिन से पहले भी कई रूसी व्यक्तियों ने भारत में दिए हैं भाषण, यहां देखें पूरी लिस्ट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. भारत पहुंचने के बाद पुतिन सीधे PM हाउस जाएंगे और ठीक 7 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से मुलाकात करेंगे. वहीं, करीब 7:30 बजे दोनों नेता साथ में डिनर करेंगे. उसके बाद दोनों नेता आपस में बात कर सकते हैं.

putin modi

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. भारत पहुंचने के बाद पुतिन सीधे PM हाउस जाएंगे और ठीक 7 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक दूसरे से मुलाकात करेंगे. वहीं, करीब 7:30 बजे दोनों नेता साथ में डिनर करेंगे. उसके बाद दोनों नेता आपस में बात कर सकते हैं. इसके बाद दोनों नेता भारत-रूस दोस्ती का रोडमैप तय करेंगे. इसके बाद पुतिन ITC मौर्या होलत में रात गुजारेंगे.

विज्ञापन

वहीं, व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरे में दूसरा यानी कल 5 दिसंबर का दिन बेहद अहम साबित होने वाला है. इस दौरान बातचीत के बाद हो सकता है कि दोनों नेता कुछ बड़े फैसले लें. सुबह 11 बजे रूसी राष्ट्रपति को सम्मानित किया जाएगा. सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल रिसेप्शन होगा. इसके बाद 11 बजे राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद 11 बजकर 50 मिनट पर हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद 1 बजकर 50 मिनट पर दोनों नेता मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी करेंगे.

विज्ञापन

अब बात कुछ पुराने इतिहास की करते हैं. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संबोधन से पहले भी भारत में कई रूस और पूर्ववर्ती सोवियत संघ के व्यक्तियों ने भाषण दिए हैं. आज हम इस खबर में उसके ही बारे में बताएंगे.

रूसी नेताओं द्वारा भारत की संसद में संबोधन की जानकारी कुछ इस प्रकार है-

विज्ञापन

भारतीय संविधान सदन (संसद) के केंद्रीय कक्ष में रूस और पूर्ववर्ती सोवियत संघ (U.S.S.R.) के गणमान्य व्यक्तियों के भाषण-

क्रम संख्याभाषण की तिथिगणमान्य व्यक्ति का नाम व पद
1-21.11.1955मार्शल एन.ए. बुल्गानिन, सोवियत संघ (USSR) के प्रधानमंत्री
2-21.11.1955श्री एन.एस. ख्रुश्चेव, प्रेसीडियम ऑफ द सुप्रीम सोवियत, USSR के सदस्य
3-14.02.1960महामहिम श्री एन.एस. ख्रुश्चेव, सोवियत संघ (USSR) के प्रधानमंत्री
4-29.11.1973महामहिम श्री लियोनिड इलिच ब्रेज़नेव, सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव
5-09.03.1979महामहिम श्री ए.एन. कोसिगिन, सोवियत संघ के मंत्रिपरिषद (Council of Ministers) के अध्यक्ष
6-10.12.1980महामहिम श्री एल.आई. ब्रेज़नेव, CPSU की केंद्रीय समिति के महासचिव एवं सोवियत संघ की सुप्रीम सोवियत की प्रेसीडियम के अध्यक्ष
7-27.11.1986महामहिम श्री मिखाइल एस. गोर्बाचेव, सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव
8-29.01.1993महामहिम श्री बोरिस एन. येल्त्सिन, रूसी संघ के राष्ट्रपति
9-04.10.2000महामहिम श्री व्लादिमीर पुतिन, रूसी संघ के राष्ट्रपति

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, दिखी एक अनोखी कूटनीतिक पहल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ