Malaika Arora, Arjun Kapoor Breakup: मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को पैप्स भी अपने कैमरे में कैद करते रहते हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए अपने लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिन से मलाइका लगातार खबरों के बाजार में हैं। दरअसल, मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि अब वे अर्जुन कपूर संग रिश्ते में नहीं हैं और दोनों अलग हो गए हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का दिमाग हिला रहा है। साथ ही लग रहा है कि मलाइका, अर्जुन के प्यार को भुला नहीं पा रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया यह पोस्ट
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस भले ही अर्जुन से दूर हो गई हैं, लेकिन वे अभी भी अर्जुन के प्यार को नहीं भुला पाई हैं। मलाइका ने अपने पोस्ट में लिखा कि हेल्थ दवाइयों से ठीक नहीं होती है, बहुत बार यह मन की शांति, दिल और आत्मा से सही होती है। हंसी और प्यार से ठीक होता है।
Malaika Arora
लोगों ने लगाने शुरू किए कयास
जैसे ही लोगों की नजर मलाइका की इस पोस्ट पर पड़ी तो हर किसी ने इसे अर्जुन कपूर से जोड़ना शुरू कर दिया। मलाइका को लेकर लोगों का कहना है कि शायद अर्जुन के जाने के बाद से एक्ट्रेस इन सभी चीजों को मिस करती हैं और उनकी सेहत पर भी असर पड़ता है। हालांकि इस तरह की किसी भी बात को एक्ट्रेस ने कंफर्म नहीं किया है, ऐसा बस लोगों का कहना है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
गौरतलब है कि जबसे टॉक ऑफ द टाउन में कपल के अलग होने की बातें शुरू हुईं, दोनों को लेकर अक्सर कुछ न कुछ चर्चा में आ जाता है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस रिश्ते के टूटने की वजह शादी बताई जा रही है। अर्जुन और मलाइका को लोग बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक मानते थे, लेकिन इस रिश्ते के टूटने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया।
यह भी पढ़ें- ‘प्राइवेट पार्ट’ ने करवाया Renukaswamy का कत्ल? चार्जशीट में Pavithra Gowda पहली आरोपी क्यों?
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines