Maharashtra Woman Weighing 160 Kg falls From Bed: महाराष्ट्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 16 किलो की महिला अपने बिस्तर से गिर गई। वह खुद उठने में असमर्थ थी। परिवारवालों ने भी उसे सहारा दिया। लेकिन कामयाब नहीं हुए। इस पर परिवारवालों ने डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम को बुलाया और कर्मचारियों की मदद से महिला को बिस्तर पर लिटाया। बढ़ते वजन और उम्र के कारण महिला अस्वस्थ चल रही है।
चलने-फिरने में असमर्थ महिला
यह पूरा मामला ठाणे शहर का है। वाघबिल एरिया में रहने वाली एक महिला का वजन 160 किलो है। वह बीमार रहती हैं। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे महिला अपने फ्लैट में थी। बिस्तर पर करवट लेते समय वह फर्श पर गिर गई। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी। उसके परिवार के सदस्य उसे वापस बिस्तर पर लिटा नहीं पा रहे थे। इससे परिवारीजन परेशान हो गए। उन्होंने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
महिला को कोई चोट नहीं
टीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि सुबह 8 बजे हमें एक महिला के बिस्तर से गिर जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद रीजन डिजास्टर मैनेजमेंट सेल (आरडीएमसी) की एक टीम फ्लैट में पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उठाया और बिस्तर पर लिटा दिया। अधिकारी ने बताया कि गिरने के कारण महिला को कोई चोट नहीं आई।
यासीन ने कहा कि आरडीएमसी पर तमाम तरह की कॉल आती है। लेकिन यह एक असामान्य घटना थी।
यह भी पढ़ें: सनातन को लेकर साउथ के एक और नेता का विवादित बयान; एड्स और कुष्ठ रोग से की तुलना
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines