हर बच्चा अपने पेरेंट्स से नहीं कह पाता ये 5 बातें, बिना बताए इन संकेतों से ऐसे करें समझ

Bachche Kin Bato Ko Nahi Keh Pate: कई दिनों से अगर आपका बच्चा चिड़चिड़ा नजर आ रहा है तो हो सकता है वो आपसे कुछ छुपा रहा हो, क्योंकि कुछ बच्चे पेरेंट्स से हर तरह की बात करने में कतराते हैं. इस बात का पता लगाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स पर ध्यान देना होगा.

Kids Parenting Tips

हर माता-पिता को धैर्य से चलना चाहिए और इन 5 बातों पर ध्यान देना चाहिए.

Kids Parenting Tips: पेरेंट्स यही चाहते हैं कि उनका बच्चा उनकी हर तरह की बात मानें और उनसे हर बात शेयर करे, लेकिन असल में ऐसा हो नहीं पाता. बहुत कम बच्चे अपने मां-बाप से खुलकर बात कर पाते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते. ऐसे बच्चे अक्सर चुप रहना पसंद करते हैं और कई बार चिड़चिड़े हो जाते हैं. ऐसे में आप उनपर गुस्सा करने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें. कई बार बच्चे अपनी बात समझाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन माता-पिता उसे ठीक से समझ नहीं पाते. ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, इसको लेकर पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को बताया है कि ऐसे वक्त में हर माता-पिता को धैर्य से चलना चाहिए और इन 5 बातों पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बात सुनें- कई बार पेरेंट्स बच्चों को सिर्फ सलाह देते हैं और उनकी बात बिल्कुल भी नहीं सुनते, लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि कई बार बच्चों को सुनने और उन्हें समझने की जरूरत होती है.
उनकी तारीफ करें- हर बार रिजल्ट पर बात करना ठीक नहीं होता है, क्योंकि कई बार बच्चा मुश्किल वक्त से गुजर रहा होता है. इसलिए कभी-कभी कोशिश करने पर भी तारीफ करने की आदत डालें. इससे बच्चे को बहुत ही अच्छा लगेगा.
उनकी तुलना ना करें- कुछ पेरेंट्स अपने बच्चे के सामने पड़ोसी या रिश्तेदारों के बच्चे की तारीफ करते हैं और तुलना करते हैं. आप बिल्कुल भी ऐसा ना करें, क्योंकि यह आपके बच्चे को छोटा महसूस करा सकता है.
उसके साथ वक्त गुजारें- बच्चे के साथ वक्त गुजारने की कोशिश करें. कई बार बच्चे को कुछ कहने या सुनने की जरूरत नहीं होती. उन्हें बस आपका साथ चाहिए होता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप उनके साथ वक्त गुजारें और अपने बच्चों को समझने की कोशिश करें.
फीलिंग्स को समझें- हमेशा अपने बच्चे की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें. कई बार बच्चा कह नहीं पाता और कह रहा होता है तो उन्हें सही शब्द नहीं मिल पाते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा कुछ कह नहीं पा रहा है तो आपको समझना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ