Kanhaiya Lal murder case: कन्हैयालाल के बेटे ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, फांसी नहीं होने तक रहेंगे नंगे पैर

Kanhaiya Lal murder case

कन्हैयालाल के बेटे ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा

Kanhaiya Lal murder case: उदयपुर में हुए कन्हैयालाल जघन्य हत्याकांड के मामले में उनके बड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को फांसी नहीं होने तक चप्पल व जूते पहनना छोड़ दिया है। यश अपने घर से ऑफिस जाते वक्त भी जूते व चप्पल नहीं पहनता है। इस हत्याकांड मामले की जांच एनआईए कर रही है।

विज्ञापन

मृतक टेलर कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा है कि, “मैंने प्रतिज्ञा ली है कि जब तक मेरे पिता की हत्या के दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा। बताया की मैं अभी तक घटना से उबर नहीं पाया हूं।” कन्हैयालाल दर्जी की 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों ने सिर काट दिया था।

विज्ञापन

कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश तेली ने बताया कि पिता कन्हैयालाल तेली की हत्या के दूसरे दिन से ही उसने जूते और चप्पल नहीं पहने हैं। इसके बाद उसने यह संकल्प लिया है कि वो इस मामले में आरोपियों को फांसी नहीं होने तक पैरों में कुछ भी नहीं पहनेगा।

विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि 27 जून 2022 को टेलर कन्हैया लाल की इस्लामिक कट्टरपंथियों मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद आरोपियों ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ