हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: आज होलिका दहन है या नहीं? पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

Kaalchakra Today: 2 मार्च या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? क्या आपको भी अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है? अगर हां, तो इसका जवाब आपको आज 2 मार्च 2026 के कालचक्र में मिल जाएगा. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आज होलिका दहन की सही तिथि, मुहूर्त और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 2 March 2026: आज 2 मार्च 2026 को देश में कई जगह पर होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है. हालांकि, कुछ लोग कल 3 मार्च 2026 को भी होलिका दहन का पर्व मनाएंगे. दरअसल, होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण दो तिथियों का संयोग बन रहा है, जिन्हें लेकर अपनी-अपनी मान्यताएं हैं. आज जहां कुछ लोग भद्रा काल के बाद होलिका जलाएंगे, वहीं कल पूर्णिमा तिथि खत्म होने के बाद होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है.

आज 2 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको होलिका दहन की सबसे सटीक तिथि, मुहूर्त और उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

होलिका दहन कब है 2026 में?

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने काशी के ऋषिकेश पंचांग के आधार पर बताया है कि आज 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जा सकता है, लेकिन होलिका जलाना रात में भद्रा काल के समाप्त होने के बाद ही शुभ रहेगा.

विज्ञापन

होलिका दहना का सबसे उत्तम मुहूर्त

काशी के ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, आज 2 मार्च 2026 की रात 4 बजकर 56 मिनट से लेकर कल 3 मार्च 2026 की सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक होलिका जलाने का शुभ मुहूर्त है.

होलिका दहन के उपाय

  • होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करने से सुख की प्राप्ति होती है.
  • जलती हुई होलिका में उंबी, गोबर के बने बड़कुले, नाड़ा और नारियल डालना भी शुभ होता है.
  • होलिका दहन में उपले अर्पित करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • जलती हुई होलिका में पान का पत्ता और लौंग अर्पित करने से परिवार वाले रोग व शोक से मुक्त रहते हैं.
  • होलिका दहन में कपूर डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं.

यदि आप होलिका दहन के दिन राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola