प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में बड़े नेताओं के साथ-साथ आस-पास के इलाकों से लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. जिसमें सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर पार्किंग की व्यवस्था तक की जानकारी दी गई है.
वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 28 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक कई सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे रहेगा बंद
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पूरे दिन भारी (HGV), मध्यम (MGV) और हल्के (LGV) मालवाहकों (ट्रक, ट्रॉली आदि) के आने जाने पर पाबंदी रहेगी. हालांकि इमरजेंसी वाहन दैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को अनुमति रहेगी.
अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए क्या रहेगा रूट?
- मेरठ, गाजियाबाद से आने वालों को Eastern Peripheral Expressway → सिरसा टोल → डाढ़ा → सुपरटेक → नट मढ़ैया → होण्डा सीएल चौक → पुस्ता तिराहा → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → फलैदा → दयानतपुर होते हुए अस्थाई गेट से एंट्री करनी है. वहीं, पार्किंग P-06 और P-07 में करनी होगी.
- मथुरा और अलीगढ़ से यमुना एक्सप्रेसवे होकर आने वालों को जेवर टोल के बाद जेवर कट से उतरकर सबौता अंडरपास → किशोरपुर गेट से प्रवेश करना है. पार्किंग P-05, P-09, P-11 में होगी.
- हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा की तरफ से आने वालों को जेवर-खुर्जा रोड पर थोरा से दाहिना मुड़कर पारोही गेट से प्रवेश करना है. इनके लिए पार्किंग P-13 और P-14 में होगी.
VIP और खास लोगों के लिए क्या होगी व्यवस्था?
- VIP लोग यमुना एक्सप्रेसवे के 32 किमी इंटरचेंज से सीधे P-01, P-02, P-03 में पार्किंग करेंगे और शटल से कार्यक्रम स्थल जाएंगे.
- मीडिया वाहन: किशोरपुर गेट → P-08
पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी: किशोरपुर गेट → P-10 प्रशासनिक बसें: दयानतपुर मार्ग → P-15
गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के लोगों के लिए क्या रहेगा रूट?
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से आने वालों को गलगोटिया कट → एक्सपोमार्ट → आईएफएस विला → एनएसजी गोलचक्कर → पुस्ता तिराहा → दयानतपुर होते हुए अस्थाई गेट से प्रवेश तथा पार्किंग P-07 में करनी होगी.
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सूरजपुर से आने वालों को परी चौक → होण्डा सीएल चौक → पुस्ता तिराहा → दयानतपुर होते हुए एंट्री करनी होगी और पार्किंग P-07 में होगी.
- दनकौर, रोनीजा, खुपुरा से आने वालों को दनकौर-बुपूरा रोड → फलैदा कट → दयानतपुर → नवनिर्मित अस्थाई गेट से एंट्री और P-07 में पार्किंग की व्यवस्था होगी.
- जेवर कस्बा से आने वालों को सबौता अंडरपास → किशोरपुर गेट → P-12 पार्किंग.
- दो पहिया और हल्के वाहन वाले किशोरपुर गेट से P-04 पार्किंग में पार्क करें.
मालवाहक वाहनों के लिए भी रहेगा डायवर्जन
जेवर की ओर आने वाले ट्रक आदि को टप्पल, पलवल, चचुरा, खुर्जा आदि से पहले ही डायवर्ट कर दिया जाएगा. जबकि आगरा की ओर से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले यू-टर्न से वापस कर दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 min agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
2 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
3 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
3 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
18 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
19 hrs agoआधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक बिल्कुल मुफ्त मिलेगी यह सर्विस
21 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines