हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार JDU में सियासी घमासान, जीत के बाद नीरज कुमार बोले- ललन सिंह से आशीर्वाद नहीं लूंगा

पटना स्नातक सीट पर जीत के बाद जेडीयू में सियासी खींचतान तेज हो गई है. MLC नीरज कुमार ने साफ कह दिया है कि वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ की है.

विज्ञापन
पटना स्नातक सीट पर जीत के बाद जेडीयू में सियासी खींचतान तेज हो गई है. MLC नीरज कुमार ने साफ कह दिया है कि वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे. Credit: News24

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आते ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के भीतर की सियासी खींचतान खुलकर सामने आ गई है. पटना स्नातक सीट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और नवनिर्वाचित MLC नीरज कुमार के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं. उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से जीत का आशीर्वाद और बधाई लेने बिल्कुल नहीं जाएंगे.

ललन सिंह को आंख, बाकी दिग्गजों का लिया आशीर्वाद

जीत के बाद नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी के आवास जाकर उनका आशीर्वाद लिया. लेकिन ललन सिंह के पास जाने से साफ मना करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपना कर्जा सूद समेत वापस करता हूं.” दरअसल, चुनाव के दौरान ललन सिंह ने बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का पक्ष लिया था और नीरज कुमार के प्रचार से दूरी बना ली थी. अब जीत के बाद नीरज कुमार आक्रामक मुद्रा में हैं और संजय झा की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प? नीतीश कुमार कराएंगे सुलह?

विज्ञापन

अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर संजय झा का बयान

दूसरी तरफ, अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह पर कार्रवाई पूरी सहमति से हुई है और इस फैसले पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाई है.

गुटबाजी पर बीजेपी और विपक्ष का रुख

जेडीयू के अंदर बढ़ती गुटबाजी से एनडीए में चिंता का माहौल है, क्योंकि जेडीयू की कमजोरी का सीधा असर गठबंधन पर पड़ सकता है. हालांकि, बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार ने किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है. वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी जेडीयू को खत्म करने की साजिश रच रही है. पहले दौर में नीरज कुमार ने अपनी ताकत दिखा दी है, लेकिन ललन सिंह और संजय झा के बीच पार्टी में प्रभुत्व की यह जंग अब नए सियासी मोड़ पर पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा’, JDU से निकाले जाने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का ऐलान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola