आप किसी कार का पीछा कर रहे हों और पास पहुंचते-पहुंचते वह एक ऑटो रिक्शा में तब्दील हो जाए तो आप क्या करेंगे? लाजमी है कि सबसे पहला डायलॉग होगा, ‘ओह तेरी!’। सोशल मीडिया पर नजर आए एक वीडियो में भी ऐसा ही कुछ है। इस वीडियो में ‘वैगनआर’ का बड़ा ही अटपटा रूप देखकर न सिर्फ आप हंसेंगे, बल्कि उस जुगाड़ू बंदे के दिमाग की सराहना करने से भी अपने आप को रोक नहीं पाएंगे, जिसने कार की सूरत बदल दी। ऐसे समझें इस प्रकरण को…
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @comedynation.teb से शेयर किया गया है। कैप्शन में देसी जुगाड़ भी लिखा है। सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगालने पर पता चलता है कि पहले यह वीडियो क्लिप kalyug_hun नाम के इंस्टाग्राम हैंडलर से शेयर किया गया था और बाद में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह क्लिप कब और कहां फिल्माया गया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की एक Wagon R कार सड़क पर अपनी रफ्तार से दौड़ रही है। कुछ ही देर बाद पता चला कि इस कार को ‘मारुति-सुकूकी’ ने नहीं, किसी शुद्ध भारतीय देसी जुगाड़ू ने जोड़ा है। पीछे से Wagon R कार तो आगे से ‘विक्रम ऑटो’ इस गाड़ी में सीट भी कार वाली ही हैं। पिछली साइड तो आप देख ही चुके हैं। अब पूरे जुगाड़ को समझेंगे तो दिमाग चकराएगा भी और हंसी के फव्वारे भी फूट पड़ेंगे।
<
>
हालांकि आपसे पहले आ चुके रिएक्शन भी कुछ कम मजूदार नहीं हैं। एक शख्स ने लिख डाला, ‘यह टेक्नीक देश के बाहर नहीं जानी चाहिए’। कुछ ने मजे लेते हुए लिखा कि अरे मोरी मईया…जे का देख लियो। इसी तरह एक अन्य यूजर ने इस ऑटो में नैनो वाला मजा बताया है। कुछ लोगों ने यह भी कहना चाहा है कि इंडिया में कुछ ज्यादा ही टैलेंटेड लोग हैं।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
7 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
8 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
8 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
10 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
12 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
13 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
14 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
15 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines